सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गांजा तस्करी करते उडीसा/म.प्र. का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह गिरफ्तार



गांजा तस्करी करते उडीसा/म.प्र. का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह गिरफ्तार
 पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर)  स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र)  उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त माॅनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर, एण्टी नारकोटिक्स टाॅस्क फोर्स (A.N.T.F.) तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
 आरोपी/अपचारी है मूलतः उडीसा/मध्यप्रदेश के निवासी
उड़ीसा से गांजा लाकर म.प्र. तस्करी करने के थे फिराक में।
 आरोपी/अपचारी के कब्जे से कुल 22.450 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 11,22,500/-रूपये।
 प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ
दिनांक 02.04.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका चैक के पास कुछ महिला एवं पुरूष अपने बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। 
उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टाॅस्क फोर्स तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के 04 पुरूष, 02 महिला एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक सहित कुल 07 को पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें अलग -अलग बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।  

सभी आरोपी/अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग - अलग बैग में रखें *कुल 22.450 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 11,22,500/- रूपये* जप्त कर आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना गंज में नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 
  
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों/अपचारी से फाॅरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर म्दक.जव.म्दक कार्यवाही की जा रहीं है। 

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. शांतनु मलिक पिता सामंतो मलिक उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा पंचायत परमतांगा थाना बालिगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा।*

*02. रोमियो मलिक पिता गणपति मलिक उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा पंचायत परमतांगा थाना बालीगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा।* 

*03. जुलियत मलिक पिता माकुल मलिक उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा थाना बालिगुडा जिला कंधमाल उड़ीसा।*

*04. राहुल मलिक पिता एबोरा मलिक उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा थाना बालीगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा।*

*05. रश्मिता दीगल पति अजय दीगल उम्र 27 वर्ष निवासी कुटियापदर गुनीमुंडा थाना गुडवेला जिला बलांगीर उड़ीसा।*

*06. दीपा दीगल पति स्व. मुन्ना दीगल उम्र 35 वर्ष निवासी बंगलासाही कंजामेंडी थाना के नुवागांव जिला कंधमाल उड़ीसा।*

*07. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव

   संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब गांव के निवासी निरज पटेल (पम्मी), जो कि जंगल गांव निवासी जीवन पटेल के सुपुत्र हैं, सब इंस्पेक्टर (SI) की ट्रेनिंग पूर्ण कर अपने गृह ग्राम लौटे। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। निरज पटेल के स्वागत के लिए न्यू लिबरा से लेकर मुख्य बस्ती तक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मा पार्टी, कीर्तन मंडली, डीजे, ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कर्मा नृत्य और पारंपरिक धुनों पर लोग झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर, फूल मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान निरज पटेल ने सबसे पहले गांव के देव स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर को अर्पित किया। यह क्षण सभी के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। इसके बाद वे अपने घर पहुंचे, जहां परिवारजनों ने परंप...

लैलूंगा में चौहान समाज का शक्ति प्रदर्शन — नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, संगठन को नई दिशा देने का संकल्प

 संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा लैलूंगा। विकासखंड लैलूंगा में चौहान समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय, भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से चौहान समाज के लोगों की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिसने आयोजन को एक बड़े सामाजिक महोत्सव का रूप दे दिया। समारोह के दौरान घासीराम चौहान ने विकासखंड अध्यक्ष पद की शपथ ली, वहीं सतीश चौहान ने युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाला। उनके साथ अन्य पदाधिकारियों ने भी समाज सेवा, संगठन को सशक्त बनाने और सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिला स्तर के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष देवप्रसाद चौहान, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामेश्वर चौहान (रायगढ़) एवं जिला उपाध्यक्ष धनुर्जय चौहान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर चौहान समाज के संस्थापक रामेश्वर चौहान के योगदान का उल्लेख किया...

घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

कर्ज विवाद को लेकर आधी रात हमला, महिला सहित तीन घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग  संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा। रायगढ़ जिले के थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होर्रोगुडा में बीती रात एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। कर्ज विवाद को लेकर चार युवकों द्वारा घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोघरा चौंकी कोतबा के मूल निवासी उमेश यादव, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ ग्राम होर्रोगुडा में निवास करते हैं, ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2026 की रात लगभग 10 बजे, जब वह अपने परिवार के साथ भोजन कर सोने जा रहे थे, तभी ब्रेजा कार में सवार चार युवक उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने मनोज यादव की शादी में खर्च किए गए कर्ज की राशि को लेकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज करने लगे। जब उमेश यादव ने आपसी सहमति से हिसाब-किताब करने की बात कही, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर जान से मारने की धमकी दी और घर मे...