सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उजियारा अभियान में बड़ी सफलता : क्रेटा वाहन UP14DL 4480 में 67 किग्रा गांजा ले जाने वाले 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर

थाना – नरहरपुर
जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
 दिनांक – 28.04.2026

नरहरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : गांजा के प्रकरण में फरार आरोपियों संजीव कुमार और अभिषेक साहू को बदायूं उ. प्र. से किया गया गिरफ्तार।

 घटना का विवरण
पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू एवं दिनेश कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर नोडल) के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में जिले में चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 11.04.2026 को थाना नरहरपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक क्रेटा वाहन क्रमांक OD 10 J 3344 में अवैध गांजा परिवहन कर भारतमाला रोड से डिब्बीपानी की ओर ले जाया जा रहा है।सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। पुलिस को देख वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ग्राम डिब्बीपानी के पास दुर्घटना कर दी तथा वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखी 03 बोरियों से 13 नग पैकेट में कुल 67.380 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। साथ ही एक क्रेटा वाहन (कीमत लगभग ₹10,00,000) जप्त किया गया। इस प्रकार कुल जुमला कीमती ₹43,69,000 का माल बरामद कर गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 281 BNS एवं 20(B)(ii)(C) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है और फरार आरोपियों की पता तलाश की गयी फरार आरोपियों का बदायूं उ. प्र. में होना पता चलने पर तत्काल थाना नरहरपुर और साइबर सेल कांकेर की टीम द्वारा बदायूं उ. प्र. जाकर मेहनत व सूझबुझ से आरोपियों के ठिकानों का पता कर आरोपी 1) संजीव कुमार पिता रज्जन कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी गिहार बस्ती मिरासराय बदायूं 2) अभिषेक साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 32 वर्ष साकिन शिवपुरम बदायूं को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर नरहरपुर थाना लाकर मान. न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया। 
1)संजीव कुमार पिता रज्जन कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी गिहार बस्ती मिरासराय बदायूं*
2) अभिषेक साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 32 वर्ष साकिन शिवपुरम बदायूं

 बरामदगी का विवरण
03 बोरियों में कुल 67.380 किग्रा गांजा अनुमानित कीमत – ₹33,69,000
क्रेटा वाहन क्रमांक OD 10 J 3344
अनुमानित कीमत – ₹10,00,000
कुल जुमला ₹ 43,69,000
02 नग अतिरिक्त नंबर प्लेट UP14 DL4480

 कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:-निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल थाना प्रभारी नरहरपुर, उप निरी प्रेम शंकर ठाकुर -चौकी दुधावा ,सउनि बुधारू राम मरकाम, आर डुमेश साहू, म आर पूर्णिमा शोरी, आर भूपेश नेताम साइबर सेल कांकेर 

कांकेर पुलिस की अपील:-
 अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है।
इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है।
यह दी गई हर सूचना एवं सूचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

जैजैपुर: करही गोलीकांड पर कांग्रेस का धरना, बढ़ते अपराध पर जताया विरोध

  जैजैपुर: करही गोलीकांड पर कांग्रेस का धरना, बढ़ते अपराध पर जताया विरोध  _24 अप्रैल 2026, जैजैपुर_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_बिर्रा के करही गांव में सीमेंट , रेत कारोबारी के घर हुई गोलीबारी और बेटे आयुष कश्यप की हत्या के बाद बिर्रा में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गुलजार सिंह ठाकुर और इंटक ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्णा साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ते गंभीर अपराधों पर विरोध जताया। धरने में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि इलाके में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। घर में घुसकर हत्या जैसी वारदात से लोग दहशत में हैं। पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन में बावा राम जायसवाल, सुनील चंद्रा, महेंद्र कर्स, राजेश लहरे, नीलम चंद्रा, लोकेश कश्यप, बजरंग साहू, आजम खान, रजाक खान, कुलकित साहू, गौतम राठौर, बसंत बाई कहार, उत्तरा देवगन, निर्मला बरेट, सतन महंत समेत अन्य का...

7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, “ऑपरेशन तलाश” में लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता

संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा, रायगढ़  रायगढ़, 23 अप्रैल 2026। जिले में लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2019 के आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 7 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जदुमणी पैकरा (42 वर्ष), निवासी किलकिला थाना लैलूंगा को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। मामले के अनुसार, 12 मार्च 2019 को प्रार्थी राजकुमार पैंकरा ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र प्रकाश पैंकरा (22 वर्ष) ने एक युवती को पत्नी के रूप में रखा था। इसी विवाद को लेकर 11 मार्च 2019 को गांव में पंचायत बुलाई गई थी, जहां युवक के साथ मारपीट की गई, उसके हाथ बांधकर प्रताड़ित किया गया तथा उस पर जुर्माना भी लगाया गया। घटना से आहत होकर युवक ने 12 मार्च 2019 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में मामला आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (धारा 306 भादवि) का पा...