सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 100 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, शहनाइयों और पुष्पवर्षा के बीच हुआ भव्य आयोजन

संवाद दाता रामकुमार प्रजापति संभाग ब्यूरो चिप 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शुक्रवार  को जिले में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जहां 100 जोड़े पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। मंत्रोच्चार, वरमाला, सिंदूरदान और सात फेरों के बीच विवाह संपन्न हुआ। समारोह स्थल शहनाइयों की गूंज, बैंड-बाजों की धुन और पुष्पवर्षा से उत्सवमय नजर आया। नवदंपत्तियों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवाह भारतीय संस्कृति का सबसे पवित्र संस्कार है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें।
मंत्री  राजवाड़े ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त परिवार और समृद्ध समाज की नींव होती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत होकर परिवार के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नवदंपत्तियों से शासन की महिला हितैषी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान बताया। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए जिले को “बाल विवाह मुक्त सूरजपुर” बनाने का संकल्प दिलाया। समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने हाथ उठाकर बाल विवाह रोकने एवं जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि राज्य शासन अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रहा है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है तथा यह दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी मजबूत संदेश देती है।
सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपत्तियों और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। बेटियों की विदाई के दौरान कई परिजनों की आंखें नम हो गईं। परिवारों ने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस योजना ने उनकी बेटियों के सम्मानपूर्वक विवाह का सपना पूरा किया है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष  चंद्रमणि पैकरा, उपाध्यक्ष  रेखालाल राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष  स्वाति सिंह, मुरली मनोहर सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह का संचालन जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

ग्राम पंचायत लिबरा में सख्त निर्णय, नशा और शासकीय संपत्ति को लेकर कड़ा नियम लागू

संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा लैलूंगा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिबरा में ग्राम के विकास, अनुशासन एवं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम पंचायत लिबरा के सचिव, सरपंच, उपसरपंच, पंचायत पंच, होर्रोगुडा आश्रित ग्राम एवं लिबरा के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ग्राम की वर्तमान परिस्थितियों, बढ़ती अव्यवस्थाओं तथा शासकीय परिसरों के आसपास होने वाली अनुशासनहीन गतिविधियों पर गंभीरता से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों ने अपने-अपने विचार रखे और सामूहिक रूप से ग्राम के हित में ठोस निर्णय लेने पर सहमति जताई। बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत लिबरा के अंतर्गत आने वाले किसी भी शासकीय भवन या परिसर के आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा। यह निर्णय ग्राम में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाने तथा सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से लि...