सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ कर भागा ऑटो चालक, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल





          *रायगढ़, 4 मई*। रायगढ़ में महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रायगढ़ पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दिनांक 02 मई 2026 को स्थानीय 23 वर्षीय युवती ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी बहन के साथ रायगढ़ मुख्य बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान में कार्य करती है। 2 मई के शाम करीब 06.30 बजे दोनों बहनें ग्रैंड मॉल के ग्राउंड फ्लोर स्थित वॉशरूम गई थीं। वॉशरूम से बाहर निकलने के दौरान वहां पहले से मौजूद परिचित ऑटो चालक विनोद कुमार शर्मा ने युवती के साथ छेड़छाड़ की।


         घटना के बाद दोनों बहनों द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए वहां से फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत धारा 74 बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।


           महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने अपनी टीम के साथ तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की और उसके ठिकाने पर दबिश देकर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी विनोद कुमार शर्मा पिता जगदीश प्रसाद शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी लाल टंकी रोड, हनुमान मंदिर के पास, रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।


       महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश


       महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए रायगढ़ में कोई जगह नहीं, ऐसे आरोपियों पर तत्काल और कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...