सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दशगात्र में जा रही महिला को कोयला ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत




संवाद दाता रामकुमार प्रजापति संभाग ब्यूरो चिप 

CG 15 EA 6899 नंबर के ट्रेलर से हादसा; आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम, मुआवजा और सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर थमा प्रदर्शन
झूमर पारा/करंजी क्षेत्र में अनियंत्रित और तेज रफ्तार भारी वाहनों का खतरा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में करंजी निवासी 54 वर्षीय मान मति प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। वे अपने बहन के के घर नवापारा में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रहे कोयला लोड ट्रेलर क्रमांक CG 15 EA 6899 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार अत्यधिक थी और चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शव रखकर किया चक्काजाम, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में कोयला परिवहन करने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज तिवारी और भाजपा अजा मोर्चा मीडिया प्रभारी भूषण बघेल सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे और ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे।
पुलिस और प्रशासन ने संभाली स्थिति
सूचना मिलते ही बिश्रामपुर थाना प्रभारी प्रकाश राठौर करंजी चौकी प्रभारी विशाल मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं तहसीलदार सूर्यकांत साय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, उचित मुआवजा और सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।
करीब 2 से 3 घंटे तक चले चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों से मामला धीरे-धीरे शांत हुआ।
मुआवजा मिलने के बाद समाप्त हुआ जाम
ग्रामीणों को शांत करने के लिए हर्ष रोडलाइंस कंपनी की ओर से मृतका के परिजनों को तत्काल 1 लाख रुपए नगद सहायता दी गई। साथ ही चंदनपान से पहले 1 लाख रुपए अतिरिक्त देने का आश्वासन भी दिया गया। प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।
ट्रेलर जब्त, चालक की तलाश जारी
पुलिस ने घटनास्थल से ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
15 दिन में ठोस कार्रवाई नहीं तो उग्र आंदोलन
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर सड़क निर्माण, स्पीड कंट्रोल और भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
यह हादसा एक बार फिर प्रशासनिक उदासीनता और यातायात व्यवस्था की खामियों को उजागर करता है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं आगे भी दोहराई जाती रहेंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...