सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 तूफान की आड़ में उगल रहा काला जहर, प्रदूषण फैला रहे उद्योग बैक फिल्टर हटाकर


  
साइंस वाणी न्यूज 
लोकेश गायकवाड़ 

 सिलतरा/सांकरा धरसीवां के औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में तूफान और खराब मौसम का फायदा उठाकर कई उद्योगों द्वारा चिमनी से काला धुआं उगलने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उद्योगों ने प्रदूषण रोकने वाले बैक फिल्टर हटा दिए हैं और खुलेआम वायु प्रदूषण फैलाया जा रहा है।
तूफान की आड़ में प्रदूषण का खेल
पिछले दो-तीन दिनों से चल रहे तेज तूफान के कारण हवा में धूल और धुआं पहले से ही फैला हुआ है। इसी का फायदा उठाकर औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में स्थित कुछ इकाइयों द्वारा अपनी चिमनियों से घने काले धुएं का तेजी से फैलाया जा रहा है। पूरा क्षेत्र काले धुएं की चादर में लिपटा हुआ है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सामान्य दिनों में भी प्रदूषण की शिकायत रहती है, लेकिन तूफान के समय उद्योग जानबूझकर फिल्टर सिस्टम बंद कर देते हैं। इससे कार्बन, सल्फर और अन्य जहरीले कण हवा में मिलकर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खतरा बन रहे हैं।

ग्रामवासियों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा
काले धुएं के कारण क्षेत्र में सांस, आंख और त्वचा संबंधी बीमारियों में इजाफा हो रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि कई उद्योग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे हैं।
कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से तत्काल औचक निरीक्षण कर दोषी उद्योगों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र में गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा हो सकता है।

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, बैक फिल्टर हटाकर धुआं छोड़ना सीधे पर्यावरण संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है। इसमें दोषी पाए जाने पर उद्योगों पर भारी जुर्माना और संचालन पर रोक लगाई जा सकती है।
अब देखना होगा कि शासन प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती बरतनी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

ग्राम पंचायत लिबरा में सख्त निर्णय, नशा और शासकीय संपत्ति को लेकर कड़ा नियम लागू

संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा लैलूंगा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिबरा में ग्राम के विकास, अनुशासन एवं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम पंचायत लिबरा के सचिव, सरपंच, उपसरपंच, पंचायत पंच, होर्रोगुडा आश्रित ग्राम एवं लिबरा के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ग्राम की वर्तमान परिस्थितियों, बढ़ती अव्यवस्थाओं तथा शासकीय परिसरों के आसपास होने वाली अनुशासनहीन गतिविधियों पर गंभीरता से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों ने अपने-अपने विचार रखे और सामूहिक रूप से ग्राम के हित में ठोस निर्णय लेने पर सहमति जताई। बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत लिबरा के अंतर्गत आने वाले किसी भी शासकीय भवन या परिसर के आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा। यह निर्णय ग्राम में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाने तथा सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से लि...