*झुमका जन समस्या निवारण शिविर में प्राप्त हुए 2338 आवेदन, 272 प्रकरणों का हुआ तत्काल निराकरण*
*कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा रहे शामिल*
सारंगढ़ बिलाईगढ़
सरसीवां क्षेत्र के झुमका में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में आमजन से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर कुल 24 ग्राम पंचायतों से 2338 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में से 272 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।
शिविर में राजस्व, पंचायत, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, राशन एवं मत्स्य विभाग, आबकारी विभाग, शिक्षा विभाग,पीएची विभाग व अन्य सभी विभाग सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े आवेदन बड़ी संख्या में प्राप्त हुए। उपस्थित अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
जिला प्रभारी टंक राम वर्मा द्वारा आयोजित इस जन समस्या निवारण शिविर में क्षेत्र के नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। शासन की जनहितकारी पहल के तहत आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्रवाई जारी है।
*शिक्षा विभाग* दसवीं व 12वीं के विद्यार्थियों को प्रस्तुति पत्र देकर सम्मान किया।
*राजस्व विभाग* 4 किसानों को ऋण पुस्तिका वितरण किया गया।
*प्रधानमंत्री आवास* 10 लोगों को पूर्ण होने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।
*मत्स्य विभाग* दो लोगों को आइस बॉक्स व दो लोगों को जाल दिया गया।
*बाल विकास परियोजना* चार महिलाओं का सीमंतोन्नयन हुआ व 6 बच्चों को चेक किया।
*कृषि विभाग* एक किसान को ट्रैक्टर वितरण किया गया।
*स्वास्थ्य विभाग* पांच लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया

टिप्पणियाँ