भुपदेवपुर पुलिस की कार्यवाई 24 घंटे के भीतर नाबालिक लड़की बरामद 16, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मामले में लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 अप्रैल की रात उनकी पुत्री घर से लापता हो गई थी। आसपास गांव एवं रिश्तेदारों के यहां लगातार तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
अपराध दर्ज होने के दूसरे ही दिन थाना प्रभारी भूपदेवपुर संजय नाग को मुखबिर से सूचना मिली कि गुम बालिका खरसिया में देखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई, इसी दौरान बालिका वापस अपने घर पहुंची जिसे उसके परिजनों द्वारा थाना तलब गया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा दस्तयाब बालिका का विस्तृत कथन लिया गया, जिसमें बालिका ने बताया कि आरोपी त्रिलोचन चौहान (24 वर्ष) निवासी भूपदेवपुर उसे शादी का झांसा देकर मोटरसाइकिल से खरसिया ले गया था, जहां उसके साथ 2-3 दिनों तक दुष्कर्म किया गया। बालिका के कथन एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 64 बीएनएस एवं 6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।
थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर 06.04.2026 के शाम उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई तथा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे कल न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

टिप्पणियाँ