सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 91


*किसान परिवार के बेटे ने रचा सफलता का नया इतिहास, इससे पहले यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में भी हासिल कर चुके हैं AIR-452:- 

*अजय की सफलता से उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है:- 

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 8 मई 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से ग्राम संबलपुरी के रहने वाले प्रतिभाशाली युवा अजय गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा 2025 में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 91 प्राप्त की है। परीक्षा परिणाम शुक्रवार को कुछ ही देर पहले घोषित हुआ, जिसके बाद रायगढ़ जिले सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बन गया।
साधारण किसान परिवार से आने वाले अजय गुप्ता की यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके पिता किसान हैं और ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े अजय ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि बड़े सपनों को पूरा करने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति सबसे बड़ी ताकत होती है।
भारतीय वन सेवा देश की प्रतिष्ठित अखिल भारतीय सेवाओं में शामिल है, जहां चयन के लिए अभ्यर्थियों को कठिन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। ऐसे प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में ऑल इंडिया स्तर पर 91वीं रैंक हासिल करना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि अजय गुप्ता इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने हाल ही में घोषित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 452 हासिल की थी। लगातार दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर अजय गुप्ता ने रायगढ़ जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
अजय की सफलता से उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। परिणाम सामने आते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिले के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले अजय गुप्ता आज जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि कठिन परिस्थितियां कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर किया जाए।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

ग्राम पंचायत लिबरा में सख्त निर्णय, नशा और शासकीय संपत्ति को लेकर कड़ा नियम लागू

संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा लैलूंगा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिबरा में ग्राम के विकास, अनुशासन एवं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम पंचायत लिबरा के सचिव, सरपंच, उपसरपंच, पंचायत पंच, होर्रोगुडा आश्रित ग्राम एवं लिबरा के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ग्राम की वर्तमान परिस्थितियों, बढ़ती अव्यवस्थाओं तथा शासकीय परिसरों के आसपास होने वाली अनुशासनहीन गतिविधियों पर गंभीरता से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों ने अपने-अपने विचार रखे और सामूहिक रूप से ग्राम के हित में ठोस निर्णय लेने पर सहमति जताई। बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत लिबरा के अंतर्गत आने वाले किसी भी शासकीय भवन या परिसर के आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा। यह निर्णय ग्राम में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाने तथा सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से लि...