सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डीजी दुनिया प्रोजेक्ट के तहत शिक्षकों को दिया जा रहा डिजिटल शिक्षा का प्रशिक्षण, स्मार्ट क्लास संचालन की बताई जा रही बारीकियां



संवाद दाता रामकुमार प्रजापति संभाग ब्यूरो चिप 

डीजी दुनिया प्रोजेक्ट के तहत शिक्षकों को दिया जा रहा डिजिटल शिक्षा का प्रशिक्षण, स्मार्ट क्लास संचालन की बताई जा रही बारीकियां
 जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार डीजी दुनिया प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ अंतर्गत जिले के आईसीटी एवं डिजिटल क्लासरूम युक्त विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेन्द्रा में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा शिक्षकों को डिजिटल माध्यमों के उपयोग के प्रति दक्ष बनाना है।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर कुंवर साय राजवाड़े द्वारा शिक्षकों को स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर आधारित शिक्षण प्रणाली एवं आईसीटी लैब के प्रभावी संचालन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को बताया गया कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक का महत्व तेजी से बढ़ रहा है और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग अत्यंत आवश्यक हो गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण एवं विजिट स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब के जिला समन्वयक अमित जायसवाल द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकों से चर्चा करते हुए कहा कि डिजिटल शिक्षा से विद्यार्थियों की समझने की क्षमता बढ़ती है तथा पढ़ाई अधिक रोचक एवं प्रभावी बनती है। उन्होंने शिक्षकों को विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) सॉफ्टवेयर के उपयोग की भी जानकारी दी गई। इसमें विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति, अध्ययन सामग्री साझा करना, डिजिटल कंटेंट तैयार करना तथा ऑनलाइन मूल्यांकन जैसी प्रक्रियाओं को विस्तारपूर्वक समझाया गया। साथ ही यूट्यूब एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बच्चों को विषयवार वीडियो आधारित शिक्षा प्रदान करने की विधि भी बताई गई।
प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से कठिन विषयों को चित्र, वीडियो एवं एनीमेशन के जरिए सरल तरीके से विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा सकता है, जिससे बच्चों की सीखने में रुचि बढ़ती है। शिक्षकों को डिजिटल कंटेंट चयन, ऑनलाइन संसाधनों के सुरक्षित उपयोग तथा बच्चों के लिए तकनीक आधारित गतिविधियां संचालित करने के बारे में भी जानकारी दी गई।
एक दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने डिजिटल शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने अनुभव साझा किए तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी प्राप्त की।
शिक्षा विभाग का मानना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से शिक्षकों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। आने वाले समय में विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

ग्राम पंचायत लिबरा में सख्त निर्णय, नशा और शासकीय संपत्ति को लेकर कड़ा नियम लागू

संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा लैलूंगा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिबरा में ग्राम के विकास, अनुशासन एवं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम पंचायत लिबरा के सचिव, सरपंच, उपसरपंच, पंचायत पंच, होर्रोगुडा आश्रित ग्राम एवं लिबरा के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ग्राम की वर्तमान परिस्थितियों, बढ़ती अव्यवस्थाओं तथा शासकीय परिसरों के आसपास होने वाली अनुशासनहीन गतिविधियों पर गंभीरता से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों ने अपने-अपने विचार रखे और सामूहिक रूप से ग्राम के हित में ठोस निर्णय लेने पर सहमति जताई। बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत लिबरा के अंतर्गत आने वाले किसी भी शासकीय भवन या परिसर के आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा। यह निर्णय ग्राम में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाने तथा सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से लि...