सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीज निगम में हड़कंप: दैनिक वेतनभोगियों की हड़ताल से प्रदेशभर के कार्यालय ठप, कई जगह लटके ताले







कांकेर । छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की हड़ताल ने निगम की कार्यप्रणाली की वास्तविकता उजागर कर दी है। कुछ दिनों की हड़ताल ने यह साबित कर दिया है कि बीज निगम का अधिकांश कार्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के भरोसे ही संचालित होता है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद प्रदेशभर के कई कार्यालयों में ताले लटकने की स्थिति बन गई है, जबकि स्थायी कर्मचारी व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह असफल नजर आ रहे हैं।


दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 30 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की थी। इसके बाद 1 मई से 4 मई तक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं होने पर 5 मई से राजधानी रायपुर के तुता धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई, जो लगातार जारी है।


हड़ताल का सीधा असर बीज निगम के जमीनी कार्यों पर पड़ा है। बीज भंडारण, रखरखाव, लोडिंग-अनलोडिंग, बीज परिवहन और किसानों तक बीज पहुंचाने की प्रक्रिया लगभग ठप हो चुकी है। कई जिलों के गोदामों में काम बंद है और कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है।


कर्मचारियों का कहना है कि निगम में स्थायी अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या बेहद कम है। कई महत्वपूर्ण पद कृषि विभाग से प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारियों द्वारा संभाले जा रहे हैं। इसके बावजूद वर्षों से निगम का पूरा जमीनी कार्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ही करते आ रहे हैं, लेकिन उनके योगदान को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।


कर्मचारियों की पहली मांग अगस्त 2023 से मार्च 2024 तक लंबित श्रम सम्मान निधि की राशि जारी करने की है। वहीं दूसरी मांग आकस्मिक मृत्यु होने पर कर्मचारी के परिवार को 50 हजार रुपए अंतिम संस्कार सहायता राशि देने की है। संघ ने स्वर्गीय विनय कुमार निर्मलकर के परिवार को तत्काल सहायता राशि देने की मांग भी उठाई है।


हड़ताली कर्मचारियों ने निगम के प्रबंध संचालक पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। भुगतान रोके जाने के संबंध में जानकारी मांगने पर भी प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।


कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उनका कहना है कि वर्तमान हड़ताल ने साफ कर दिया है कि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के बिना बीज निगम का संचालन संभव नहीं है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

ग्राम पंचायत लिबरा में सख्त निर्णय, नशा और शासकीय संपत्ति को लेकर कड़ा नियम लागू

संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा लैलूंगा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिबरा में ग्राम के विकास, अनुशासन एवं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम पंचायत लिबरा के सचिव, सरपंच, उपसरपंच, पंचायत पंच, होर्रोगुडा आश्रित ग्राम एवं लिबरा के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ग्राम की वर्तमान परिस्थितियों, बढ़ती अव्यवस्थाओं तथा शासकीय परिसरों के आसपास होने वाली अनुशासनहीन गतिविधियों पर गंभीरता से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों ने अपने-अपने विचार रखे और सामूहिक रूप से ग्राम के हित में ठोस निर्णय लेने पर सहमति जताई। बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत लिबरा के अंतर्गत आने वाले किसी भी शासकीय भवन या परिसर के आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा। यह निर्णय ग्राम में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाने तथा सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से लि...