सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सत्यनगर में मनरेगा घोटाले के आरोप, तालाब निर्माण कार्य में फर्जीवाड़े की शिकायत


संवाद दाता रामकुमार प्रजापति संभाग ब्यूरो चिप 


मजदूरों की जगह करीबी लोगों के नाम पर भुगतान निकालने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग
 । जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सत्यनगर में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे तालाब निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने सामूहिक शिकायत जिला कलेक्टर को सौंपते हुए पंचायत में फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी राशि निकालने, अपात्र लोगों को लाभ पहुंचाने और मजदूरों के हक में भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर गांव में नाराजगी का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) गरीब और जरूरतमंद मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जाती है, लेकिन सत्यनगर पंचायत में यह योजना कथित रूप से कुछ लोगों के लिए कमाई का जरिया बन गई है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार पंचायत में “सामुदायिक आवरापारा नवीन तालाब निर्माण कार्य” (कार्य आईडी 3305019043) स्वीकृत हुआ था, लेकिन कार्य में वास्तविक मजदूरों को रोजगार देने के बजाय करीबी और प्रभावशाली लोगों के नाम पर मजदूरी भुगतान निकाला जा रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई मजदूर काम मांगने पंचायत पहुंचे, लेकिन उन्हें काम नहीं दिया गया। वहीं दूसरी ओर मास्टर रोल में ऐसे लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए, जो कार्यस्थल पर कभी पहुंचे ही नहीं। शिकायत में कहा गया है कि पंचायत के जिम्मेदार लोगों द्वारा घर बैठे फर्जी हाजिरी भरकर मजदूरी राशि आहरित की जा रही है।
मामले में पंचायत के मेट पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कार्यस्थल पर अपने परिवार और परिचितों के नाम से उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है। कई ऐसे नाम भी दर्ज हैं, जिनका तालाब निर्माण कार्य से कोई लेना-देना नहीं है। इससे वास्तविक मजदूरों को रोजगार और मजदूरी दोनों से वंचित होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ वार्ड पंचों के नाम से भी बिना काम किए हाजिरी लगाई गई है। इससे पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि मास्टर रोल, जॉब कार्ड, उपस्थिति पंजी और भुगतान रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।
गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जांच नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा योजना गांव के गरीब परिवारों के लिए रोजगार का सबसे बड़ा सहारा है, लेकिन पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के कारण जरूरतमंद मजदूरों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर टिकी हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

ग्राम पंचायत लिबरा में सख्त निर्णय, नशा और शासकीय संपत्ति को लेकर कड़ा नियम लागू

संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा लैलूंगा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिबरा में ग्राम के विकास, अनुशासन एवं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम पंचायत लिबरा के सचिव, सरपंच, उपसरपंच, पंचायत पंच, होर्रोगुडा आश्रित ग्राम एवं लिबरा के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ग्राम की वर्तमान परिस्थितियों, बढ़ती अव्यवस्थाओं तथा शासकीय परिसरों के आसपास होने वाली अनुशासनहीन गतिविधियों पर गंभीरता से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों ने अपने-अपने विचार रखे और सामूहिक रूप से ग्राम के हित में ठोस निर्णय लेने पर सहमति जताई। बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत लिबरा के अंतर्गत आने वाले किसी भी शासकीय भवन या परिसर के आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा। यह निर्णय ग्राम में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाने तथा सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से लि...