सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीएम इंटर्नशिप योजना: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, जिला प्रशासन ने तेज किया अभियान*सीईओ जिला पंचायत ने वीसी के माध्यम से दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश



*रायगढ़ जिले में 1,054 इंटर्नशिप अवसर, युवाओं को मिलेगा कम से कम 9 हजार रुपए प्रतिमाह व उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 7 मई 2026। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (माई भारत) के प्रभावी क्रियान्वयन रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिले के युवाओं को अधिक से अधिक अवसरों से जोड़ने और उन्हें बेहतर करियर की दिशा देने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर पहल की जा रही है।
इसी क्रम में आज जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर योजना की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक पात्र युवा तक इस योजना की जानकारी पहुंचाई जाए तथा आई टी आई, पॉलिटेक्निक, महाविद्यालयों, जनपद एवं नगरीय निकायों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकतम युवा इसका लाभ उठा सकें।
उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले में वर्तमान में 1,054 इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध हैं, जो देश की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, एनटीपीसी लिमिटेड, मणप्पुरम फाइनेंस, श्रीराम जनरल इंश्योरेंस तथा गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड में प्रदान किए जा रहे हैं। इन इंटर्नशिप के माध्यम से युवाओं को न केवल वास्तविक औद्योगिक अनुभव मिलेगा, बल्कि उन्हें प्रति माह कम से कम 9 हजार रुपए तक की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
यह योजना विशेष रूप से 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के उन युवाओं के लिए लाभकारी है, जो वर्तमान में फुल-टाइम रोजगार में नहीं हैं और विभिन्न क्षेत्रों में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। विनिर्माण, ऊर्जा, खनन, वित्त, मानव संसाधन एवं संचालन जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध ये अवसर युवाओं को कौशल विकास और रोजगार की दिशा में सशक्त बनाएंगे।
जिला प्रशासन द्वारा लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक युवा इस योजना से जुड़कर अपने भविष्य को संवारें। इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाते हुए युवाओं को pminternship.mca.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही टोल-फ्री नंबर 1800 116 090 के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

ग्राम पंचायत लिबरा में सख्त निर्णय, नशा और शासकीय संपत्ति को लेकर कड़ा नियम लागू

संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा लैलूंगा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिबरा में ग्राम के विकास, अनुशासन एवं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम पंचायत लिबरा के सचिव, सरपंच, उपसरपंच, पंचायत पंच, होर्रोगुडा आश्रित ग्राम एवं लिबरा के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ग्राम की वर्तमान परिस्थितियों, बढ़ती अव्यवस्थाओं तथा शासकीय परिसरों के आसपास होने वाली अनुशासनहीन गतिविधियों पर गंभीरता से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों ने अपने-अपने विचार रखे और सामूहिक रूप से ग्राम के हित में ठोस निर्णय लेने पर सहमति जताई। बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत लिबरा के अंतर्गत आने वाले किसी भी शासकीय भवन या परिसर के आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा। यह निर्णय ग्राम में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाने तथा सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से लि...