सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

साइबर सेल और थाना सरिया ने लुकापारा में चलाया साइबर जागरूकता अभियान, साइबर फ्रॉड से बचने दिया गया टिप्स


 साइबर सेल और थाना सरिया ने  लुकापारा में चलाया साइबर जागरूकता अभियान, साइबर फ्रॉड से बचने दिया गया टिप्स..


सारंगढ़ बिलाईगढ// जिला के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं डीएसपी अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में साइबर सेल सारंगढ़ और थाना सरिया के टीम द्वारा मिशन पहल अभियान के तहत लुकापारा में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।


जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी एन एल राठिया ने ग्रामीणों को बताया कि सबसे पहले किसी भी बेबसाइट के यूआरएल को चैक करें कि वह एचटीटीपीएस से शुरु हो रहा है या नहीं। एस यह दर्शाता है कि यह वेबसाइट सिक्योर है और पासवर्ड बनाने के लिए ध्यान रहे कि हर पासवर्ड यूनिक और अकाउंट से अलग हो। इसके अलावा 45 दिन में अपना पासवर्ड जरूर बदल लें। अपने प्राईमरी ईमेल को सोशल मीडिया साइट पर इस्तेमाल न करें। सोशल मीडिया साइट के लिए अलग से ईमेल ऐड्रेस बनाकर रखें। किसी भी तरह के सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने से पहले सॉफ्टवेयर और वेबसाइट होस्टिंग का पता जरूर लगा ले। काम होने के बाद हमेशा अपने अकाउंट को हमेशा लॉगआउट करें। अपने क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की जानकारी ब्राउज़र में सेफ ना करें। किसी भी प्रकार की आपके फोन में आई ओटीपी किसी को शेयर ना करें।


थाना प्रभारी एन एल राठिया ने बताया कि आनलाइन जाब, क्रेडिट और डेबिट क्राड की डिटेल प्राप्त कर भी साइबर ठग खातों से रुपये उड़ा रहे है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि लोग झूठे प्रलोभन से बचें। यदि इसके बावजूद साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्प लाईन नंबर 1930 पर काल करें। लोगों को जागरूक किया गया कि फर्जी जाब के आफर्स से भी सावधान रहें, असत्यापित लिक पर क्लिक न करें, इंटरनेट मीडिया पर अज्ञात लोगों से फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी आनलाइन साझा करते समय सावधानी बरतें, किसी भी झांसा या प्रलोभन देने वाले हाईपर लिक/ वेबलिक्स/ यूआरएल को न खोलें, क्योंकि ये आपकी निजी व वित्तिय जानकारियों को लीक कर सकते है।


एसआई मोतीलाल डनसेना ने भी ग्रामीणों को साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और उससे बचना कैसे है उसकी जानकारी दिया।


बता दें कि सरिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में पाम्पलेट चिपकाकर, र्होडिंग लगाकर साइबर जागरूकता अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा जगह जगह गांवों के कार्यक्रमों में जनचौपाल के माध्यम से साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को ग्राम पंचायत लुकापारा में साइबर जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।


जागरूकता कार्यक्रम में सरिया थाना प्रभारी एन एल राठिया, सउनि मोतीलाल डनसेना, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिदार, विजय यादव, महिला आरक्षक प्रीति खड़िया सहित साइबर सेल और थाना के स्टाफ, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

ग्राम पंचायत लिबरा में सख्त निर्णय, नशा और शासकीय संपत्ति को लेकर कड़ा नियम लागू

संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा लैलूंगा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिबरा में ग्राम के विकास, अनुशासन एवं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम पंचायत लिबरा के सचिव, सरपंच, उपसरपंच, पंचायत पंच, होर्रोगुडा आश्रित ग्राम एवं लिबरा के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ग्राम की वर्तमान परिस्थितियों, बढ़ती अव्यवस्थाओं तथा शासकीय परिसरों के आसपास होने वाली अनुशासनहीन गतिविधियों पर गंभीरता से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों ने अपने-अपने विचार रखे और सामूहिक रूप से ग्राम के हित में ठोस निर्णय लेने पर सहमति जताई। बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत लिबरा के अंतर्गत आने वाले किसी भी शासकीय भवन या परिसर के आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा। यह निर्णय ग्राम में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाने तथा सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से लि...