उत्कृष्ट शिक्षक पुरूस्कार से सी.पी.ढीढी सम्मानित
वि.ख.तिल्दा क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल घिंवरा में पदस्थ सी.पी.ढीढी (व्याख्याता) विज्ञान को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। जिला परियोजना समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा आयोजित एक सीमित कार्यक्रम में श्री ए.एन.बंजारा जी (डीईओ रायपुर) के हाथों स्मानित किया गया। इनको यह सम्मान पढ़ई दुआर कार्यक्रम अंतर्गत कोरोना काल में शालेय शिक्षा के प्रति समर्पण एव कर्तव्य निष्ठा के साथ किये शैक्षणिक कार्यों हेतु दिया गया। इन्होने कोरोना काल में स्मार्ट आनलाईन क्लास के माध्यम से अपने विद्यालय के साथ-साथ विभिन्न जिलों के छात्र-छात्राओँ को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़े हुए है। इस अवसर पर श्री एस.के.शर्मा जी (बी.आर.सी.तिल्दा) विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही अन्य वि.ख. से चयनित शिक्षकों को यह सम्मान दिया गया।
टिप्पणियाँ