समग्र शिक्षा छ.ग.से चाॅक इट मोबाईल एप समय-समय पर शिक्षकों के लिए उपयोगी कोर्स उपयोगी कोर्स उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान मे इस एप पर डिजिटल भविष्य नामक महत्वपूर्ण कोर्स उपलब्ध है।इस कोर्स को माइक्रोसॉफ्ट एवं मिलियन स्पार्क के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित किया गया है। वि.ख.तिल्दा से डिजिटल भविष्य कोर्स को सी.पी.ढीढी, व्याख्याता विज्ञान, शा.हाई स्कूल घिंवरा व इनके पांच छात्राओं ने मिलकर सबसे पहले पूरा किया है। इस कोर्स के संबंध मे, डाॅ.एम.सुधीश (सहायक संचालक, समग्र शिक्षा छ.ग.) व सुश्री रागनी मेहरा (राज्य कोर्डिनेटर, चाॅक इट) एवं श्रीमती मोना माथुर (सी.ई.ओ., मिलियन स्पार्क) तथा श्री हुसैन जी (माइक्रोसॉफ्ट दिल्ली) के समक्ष फीडबैक प्रस्तुत किया गया। सी.पी.ढीढी ने बताया की वर्तमान समय मे सभी क्षेत्र डिजिटल हो गये हो ऐसे मे शिक्षा के क्षेत्र को डिजिटल करने हेतु यह कोर्स शिक्षक व छात्रों को शसक्त बनाता है। सभी उच्च अधिकारियों द्वारा इनके प्रस्तुतिकरण की खुब सराहना किया गया।


टिप्पणियाँ