विकास खण्ड तिल्दा के शासकीय हाई स्कूल घिवरा में 9वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा किया गया । संस्था के प्राभारी प्राचार्य तथा समस्त व्याख्याता व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में परिणाम घोषित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान कु.पूजा वर्मा 92.33%, द्वितीय स्थान कु.मुस्कान वर्मा 87.33% एवं तृतीय स्थान कु. चंचल धीवर 76.17% ने प्राप्त किये है। तथा परीक्षा में सम्मिलित सभी 30 छात्र-छात्राएँ उत्तीर्ण हुए। सी.पी.ढीढी (व्याख्याता) विज्ञान द्वारा 10वीं के तर्ज पर 9वीं का परिणाम इंटरनेट पर भी जारी किया गया ।जिससे सभी छात्र-छात्राएँ व पालक घर बैठे अंकसूची देख पाएँ। इस अवसर पर श्री कैलाश बघेल जी संकुल संन्वयक विशेष रूप से उपस्थित होकर बच्चों को बधाई दिए।

टिप्पणियाँ