सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीएमश्री व समग्र शिक्षा के निर्माण कार्यों की कलेक्टोरेट में समीक्षा, 15 व 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश

पीएमश्री व समग्र शिक्षा के निर्माण कार्यों की कलेक्टोरेट में समीक्षा, 15 व 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश
 
संवाद दाता रामकुमार प्रजापति 

//बरौल// जिले में पीएमश्री एवं समग्र शिक्षा के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा मंगलवार को की गई। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।
बैठक में लोक सेवा यांत्रिकी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, क्रेडा, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत के अधिकारियों की उपस्थिति में विद्यालयवार निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को 15 मार्च एवं 31 मार्च तक लंबित कार्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले ने विशेष रूप से बालिका शौचालय निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए 8 मार्च से पूर्व इसे पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीएमश्री विद्यालय शासन की प्राथमिकता में शामिल हैं और इनकी मॉनिटरिंग राज्य एवं केंद्र स्तर से की जा रही है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी ठेकेदार द्वारा कार्य में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है तो संबंधित एजेंसी तत्काल नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा दोनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पंचायत स्तर पर नियमित समीक्षा करने तथा बीआरसीसी को निर्माण एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रगति की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में विभिन्न निर्माण एजेंसियों के विभागीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक एवं बीआरसीसी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान //बरौल// साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आमगांव परियोजना के अंतर्गत आज ग्राम पटना के युवाओं के लिए खुशखबरी आई, जब स्थानीय ग्रामवासियों को रोजगार से जोड़ते हुए नियुक्ति पत्र एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।    यह उपलब्धि सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की सक्रिय पहल और प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा एसईसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा था, जिसका सुखद परिणाम आज देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पटना के रामनारायण सिंह, ईश्वर प्रसाद सिंह, जागेश्वर प्रसाद एवं संदीप कुमार को एसईसीएल क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजय ंिसह (एसईसीएल क्षेत्र विश्रामपुर) की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इन युवाओं के लिए यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में एक नई शुरुआत है, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस...