सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

15 मार्च को ‘महा परीक्षा अभियान’: असाक्षरों को मुख्यधारा से जोड़ने प्रशासन की बड़ी पहल

15 मार्च को ‘महा परीक्षा अभियान’: असाक्षरों को मुख्यधारा से जोड़ने प्रशासन की बड़ी पहल

संवाद दाता रामकुमार प्रजापति 
 
//बरौल//सूरजपुर जिला में शत-प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक साक्षरता अभियान की शुरुआत की है। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के उन सभी महिला एवं पुरुषों को शिक्षित करना है, जो अब तक हस्ताक्षर के स्थान पर अंगूठा लगाते हैं या अक्षर ज्ञान से वंचित हैं।
प्रशासन द्वारा जिले में शैक्षिक नवाचार के तहत असाक्षर व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पढ़ाई-लिखाई से जोड़ने की ठोस कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत कलेक्टर जनदर्शन, अनुभाग स्तरीय जनदर्शन, जिला एवं विकासखंड कार्यालयों में आवेदन लेकर आने वाले नागरिकों की जानकारी संकलित की जाएगी। इसके अलावा ग्राम पंचायतों, ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों, बैंकों में आने वाले खाताधारकों तथा शासकीय और अशासकीय संस्थानों में कार्यरत असाक्षर व्यक्तियों की भी पहचान की जाएगी।
सभी चिन्हित व्यक्तियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर एकत्र कर जिला एवं विकासखंड साक्षरता मिशन प्राधिकरण को उपलब्ध कराया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा संबंधित व्यक्तियों को उनके ही पारा, टोला और मोहल्ले में ‘उल्लास’ स्वयंसेवकों के माध्यम से पढ़ाया-लिखाया जाएगा, ताकि वे सहज वातावरण में अक्षर ज्ञान प्राप्त कर सकें।
15 मार्च 2026 को होगी ‘महा परीक्षा’
अभियान के तहत तैयार किए गए नवसाक्षरों को 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले ‘महा परीक्षा अभियान’ में शामिल किया जाएगा। परीक्षा के माध्यम से उनकी सीखने की प्रगति का आकलन किया जाएगा और सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
जिला एवं विकासखंड स्तर के परियोजना अधिकारियों से संपर्क कर भी असाक्षर व्यक्तियों की जानकारी दी जा सकती है। प्रशासन ने अपील की है कि अधिकारी-कर्मचारी, विभाग प्रमुख, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक जहां भी कोई असाक्षर व्यक्ति मिले, उसे इस पुनीत अभियान से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कलेक्टर ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही जिले को पूर्ण साक्षर बनाया जा सकता है। प्रशासन का संकल्प है कि जिले में कोई भी व्यक्ति पढ़ाई-लिखाई और अक्षर ज्ञान से वंचित न रहे तथा सभी को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान //बरौल// साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आमगांव परियोजना के अंतर्गत आज ग्राम पटना के युवाओं के लिए खुशखबरी आई, जब स्थानीय ग्रामवासियों को रोजगार से जोड़ते हुए नियुक्ति पत्र एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।    यह उपलब्धि सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की सक्रिय पहल और प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा एसईसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा था, जिसका सुखद परिणाम आज देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पटना के रामनारायण सिंह, ईश्वर प्रसाद सिंह, जागेश्वर प्रसाद एवं संदीप कुमार को एसईसीएल क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजय ंिसह (एसईसीएल क्षेत्र विश्रामपुर) की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इन युवाओं के लिए यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में एक नई शुरुआत है, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस...