सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदेश की जनआकांक्षाओं का सशक्त प्रतिफल है “संकल्प बजट 2026-27निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन

 प्रदेश की जनआकांक्षाओं का सशक्त प्रतिफल है “संकल्प बजट 2026-27निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत “संकल्प बजट 2026-27” को विकासोन्मुख, जनकेंद्रित और दूरदर्शी बताते हुए निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि यह बजट प्रदेश की सामूहिक आकांक्षाओं को दिशा देने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तैयार यह बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, समृद्ध और आधुनिक राज्य के रूप में स्थापित करने की ठोस कार्ययोजना है। इसमें ग्रामीण और शहरी विकास के मध्य संतुलन, पारंपरिक मूल्यों और अत्याधुनिक तकनीक का समन्वय, तथा सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक प्रगति का संतुलित स्वरूप स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।
प्रदेश की विकास यात्रा को संरचनात्मक गति देने के उद्देश्य से घोषित पाँच प्रमुख मुख्यमंत्री मिशन—मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन तथा मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन—राज्य की भावी दिशा तय करने वाले निर्णायक कदम हैं। इन पहलों के माध्यम से नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था, खेल प्रतिभाओं का सशक्त मंच, पर्यटन क्षेत्र में रोजगार विस्तार, आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण तथा युवाओं के लिए उद्यमिता के नए अवसर सुनिश्चित होंगे।
बजट में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए युवाओं की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों के लिए आयवर्धन, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, महिलाओं के आर्थिक अधिकारों को मजबूती, श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों का सुदृढ़ीकरण तथा कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार—इन सभी आयामों में संतुलित और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाया गया है।
जनजातीय अंचलों के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष बल इस बजट की समावेशी संवेदना को रेखांकित करता है। ग्राम सड़क संपर्क, जल संसाधन प्रबंधन, शहरी अधोसंरचना और निवेशोन्मुख वातावरण निर्माण के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक स्थिरता और तीव्र विकास की दिशा प्रदान करने की स्पष्ट रणनीति दिखाई देती है।
*कोरबा नगर एवं जिले को मिली महत्वपूर्ण सौगातें*
पार्षद श्री देवांगन ने कहा कि इस बजट में कोरबा नगर एवं जिले को सड़कों के निर्माण, उन्नयन, रेल ओवरब्रिज, ग्रामीण संपर्क मार्गों तथा शासकीय विद्यालय भवनों के निर्माण जैसी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी तथा वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरबा को मिली ये सौगातें क्षेत्र की अधोसंरचना, शिक्षा और आवागमन व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगी।
पार्षद नरेंद्र देवांगन ने विश्वास व्यक्त किया कि “संकल्प बजट 2026-27” प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक, जनोन्मुखी और विकासपरक बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान //बरौल// साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आमगांव परियोजना के अंतर्गत आज ग्राम पटना के युवाओं के लिए खुशखबरी आई, जब स्थानीय ग्रामवासियों को रोजगार से जोड़ते हुए नियुक्ति पत्र एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।    यह उपलब्धि सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की सक्रिय पहल और प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा एसईसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा था, जिसका सुखद परिणाम आज देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पटना के रामनारायण सिंह, ईश्वर प्रसाद सिंह, जागेश्वर प्रसाद एवं संदीप कुमार को एसईसीएल क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजय ंिसह (एसईसीएल क्षेत्र विश्रामपुर) की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इन युवाओं के लिए यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में एक नई शुरुआत है, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस...