सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से प्रारंभ, डीजे की तेज़ आवाज़ से विद्यार्थियों को हो रही परेशानी


संवाददाता – संतोष कुमार चौहान
साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा
लैलूंगा।
20 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएँ प्रारंभ होने जा रही हैं। विद्यार्थी पूरे साल कड़ी मेहनत कर अच्छे अंक प्राप्त करने की तैयारी में जुटे रहते हैं। परीक्षा नज़दीक आते ही वे दिन-रात पढ़ाई में लगे हुए हैं, ताकि अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।
इसी बीच लैलूंगा क्षेत्र में इन दिनों विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों—जैसे सठठी, दशकर्म, विवाह एवं अन्य आयोजनों—की संख्या बढ़ गई है। इन कार्यक्रमों में फुल साउंड के साथ डीजे बजाए जा रहे हैं, जो लगातार दो से तीन दिनों तक देर रात तक चलते हैं। तेज़ आवाज़ के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है।
अभिभावकों का कहना है कि बच्चे साल भर मेहनत करते हैं और परीक्षा के समय उन्हें शांत वातावरण की आवश्यकता होती है। लेकिन आयोजनों में ध्वनि की तीव्रता को कम करने पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों की एकाग्रता भंग हो रही है।
अब देखना यह है कि बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए लैलूंगा पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाते हैं। क्षेत्र के नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि परीक्षा अवधि के दौरान डीजे की आवाज़ सीमित रखने एवं नियमानुसार समय-सीमा का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित न हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमुना पुलिया पर अनियंत्रित कार टकराई, चार युवक घायल

लैलूंगा। विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम जमुना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर जमुना पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कार को सुनील यादव चला रहा था तथा उसके साथ तीन अन्य युवक सवार थे। देर रात पुलिया से टकराने के बाद कार उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।

श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन 16 से 23 फरवरी तक

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा (होर्रोगुडा) में श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव का पावन एवं भव्य आयोजन आगामी 16 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस अवसर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभ आयोजन सुनिश्चित हुआ है। कथा के दौरान व्यास पीठ पर राष्ट्रीय कथा व्यास, भागवत गौरव, श्रद्धेय लाडली रुचिता तिवारी जी विराजमान होकर अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुजनों को संगीतमय कथा का दिव्य रसास्वादन कराएंगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से हरि इच्छा तक निर्धारित किया गया है। आयोजन के प्रथम दिन 16 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालुजन शामिल होंगे। आयोजन को लेकर ग्राम होर्रोगुडा एवं आसपास के क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। आयोजक: समस्त ग्र...

जैतपुर सरपंच को पीडीएस दुकान दिलाने के नाम ठगी*तेजकुमार उर्फ पप्पू साहु पर जैतपुर सरपंच से 20 हजार की ठगी का आरोपदुकान संचालक नाम ट्रांसफर के लिए डीएम/एसडीएम को चार्ज देने की बात कहकर नकद वसूली

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) :- क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन बिलाईगढ़ से जुड़े ऑपरेटर तेजकुमार उर्फ पप्पू साहू पर जैतपुर के सरपंच से राशन दुकान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लेने का आरोप है। सरपंच के कथित बयान के अनुसार सितंबर 2025 में आरोपी ने यह कहकर राशि ली कि दुकान ट्रांसफर/सोसायटी को दूसरे के नाम करने हेतु डीएम/एसडीएम को चार्ज देना पड़ेगा, जिसके बाद दुकान आबंटित हो जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो दुकान का आबंटन हुआ और न ही राशि लौटाई गई। दुकान की स्थिति पूछने पर “आज-कल हो जाएगा” कहकर लगातार टालमटोल करता रहा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण दुकान का आबंटन पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया के तहत होता है—जिसमें विज्ञापन, आवेदन, पात्रता जांच, समिति की अनुशंसा और सक्षम अधिकारी का अंतिम आदेश शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का नकद लेन-देन अवैध है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रकरण धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आएगा, जिसमें आपराधिक प्रकरण, विभागीय जां...