सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को*रायगढ़ में 14 परीक्षा केंद्रों पर 3,515 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल परीक्षार्थियों को परीक्षा से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 19 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 आगामी 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा दो पालियों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए रायगढ़ में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 3,515 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों द्वारा अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
     डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन अभ्यर्थियों के नाम,सरनेम तथा फोटो पहचान पत्र में किसी भी प्रकार का अंतर है वे अपने नाम परिवर्तन संबंधी शपथ पत्र की मूल प्रति प्रस्तुत करने पर ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपने पास केवल निम्न वस्तुएं रख सकेंगे। इनमें लेबल रहित पारदर्शी व्यक्तिगत पानी की बोतल, केवल संबंधित परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए ऑनलाईन प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट, मूल पहचान पत्र जैसे-मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्रायविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, अथवा ई-आधार कार्ड, यदि प्रवेश पत्र परीक्षा का फोटो अस्पष्ट अथवा गलत छपा हो, केवल तभी 2 पासपोर्ट साइज के रंगीन फोटोग्राफ, काले अथवा नीले रंग के बॉलपाइंट पेन, ऐसी विवरणात्मक परीक्षा जिसमें चित्र बनाए जाने की आवश्यकता हो तब इस हेतु आयोग द्वारा एचबी पेंसिल के प्रयोेग की अनुमति होगी। उक्त के अतिरिक्त अन्य कोई सामग्री अभ्यर्थी के पास पाए जाने पर उनके विरूद्ध अनुचित साधन के प्रयोग का प्रकरण बनाया जा सकेगा।
   अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की घड़ी (मैकेनिकल, स्मार्ट वॉच ) धारण करने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को जूते अथवा मोटे सोल या ऊंची हील वाले फुटवियर पहनने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी केवल पतले सोल वाली चप्पलें अथवा स्लीपर पहन सकते है। अभ्यर्थियों को नजर के चश्मों के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार के चश्मे, गॉगल्स, गूगल, मेटा या अन्य डिजिटल ग्लासेस, चश्में पहनने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे दिव्यांग अथवा बीमार अभ्यर्थी जिन्हें चिकित्सकीय कारणों से जूते अथवा उपकरण धारण करने की आवश्यकता हो उन्हें गहन जांच के अधीन जूते अथवा उपकरण धारण करने की अनुमति होगी। ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थी जिन्हें संबंधित जिला कार्यालय के माध्यम से सहलेखक की अनुमति प्राप्त हो, के मामले में संबंधित सहलेखक को भी अभ्यर्थियों हेतु जारी सारे निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। 
    अभ्यर्थी हल्के रंग के आधी बांध वाले कपड़े पहनकर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश ले सकते है। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरुन, बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा। अभ्यर्थी कार्गों एवं डिजाइनर कपड़े पहनकर परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। सामान्य जींस पैंट या अन्य पैंट पहनने की अनुमति होगी। महिला अभ्यर्थी सलवार-कुर्ती तथा चुनरी (दुपट्टा) पहन सकेंगे, लेकिन कुर्ती की बांह छोटी (आधी) होनी चाहिए। साड़ी के साथ पहने जाने वाली ब्लाउज की बांह आधी होनी चाहिए। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। धर्म/रिवाजों के अनुसार अत्यंत आवश्यक आभूषण एवं प्रतीक चिन्हों को छोड़कर अन्य आभूषण/प्रतीक धारण करने की अनुमति अभ्यर्थियों को नहीं होगी। विवाहित महिला अभ्यर्थियों को एक नोज पिन तथा एक मंगलसूत्र धारण करने की अनुमति होगी। उक्तानुसार किसी भी आभूषण/प्रतीक के धारण किए जाने की अनुमति गहन जांच के अधीन दी जाएगी। निर्दिष्ट सामग्री के अलावा किसी भी प्रकार की सामग्री, आभूषण, प्रतीक चिन्ह अथवा उपकरण लेकर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी अपनी स्वयं की जिम्मेदारी एवं व्यवस्था के अनुसार उक्त सामग्री, आभूषण, प्रतीक चिन्ह अथवा उपकरण को परीक्षा केन्द्र के बाहर रखने को व्यवस्था करेंगे। परीक्षा केन्द्र के किसी भी अधिकारी-कर्मचारी का सहयोग प्राप्त नहीं होगा तथा उनके द्वारा उक्त के सुरक्षित संधारण हेतु किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं ली जाएगी।
      सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रत्येक पाली में परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा, जिससे उनकी मेटल डिटेक्टर व मैन्युअव तलाशी/फ्रिस्किंग, मूल पहचान पत्र के साथ उनके प्रवेश पत्र का सत्यापन तथा उनके चेहरे के मिलान का कार्य किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार/गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश तथा परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं होगी। आबंटित परीक्षा केन्द्र के मख्य द्वार/गेट बंद होने के पूर्व जो अभ्यर्थी संबंधित परीक्षा केन्द्र में प्रवेश ले चुके है केवल उन्हें ही संबंधित परीक्ष कक्ष से परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति होगी। परीक्षा कक्ष के अंदर भी आवश्यकतानुसार तलाशी/फ्रिस्ंिकग की जा सकेंगी। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के दौरान कैलक्यूलेटर, लॉग टेबल, मोबाइल फोन, पेजर, स्मार्टवॉच तथा किसी भी प्रकार के संचार साधन रखना पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य कोई संचार साधन प्रतिबंधित है। यदि परीक्ष केन्द्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य कोई संचार साधन पाया जाता है तो संबंधित अभ्यर्थी के विरूद्ध अनुचित साधन के प्रयोग का प्रकरण दर्ज किया जाएगा, चाहे अभ्यर्थी द्वारा उक्त साधन का प्रयोग किया गया हो अथवा नहीं। 
     परीक्षा में सम्मिलित किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा समाप्ति के पूर्व परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। चिकित्सकीय आपात स्थिति में यदि अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र से किसी चिकित्सालय तक ले जाना अनिवार्य हो, तो अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र तथा उत्तर पुस्तिका को संबंधित कक्ष के वीक्षक द्वारा जमा कराने के पश्चात अभ्यर्थी को चिकित्सालय ले जाया जा सकेगा, परंतु परीक्षा समाप्ति के समय तक उक्त अभ्यर्थी के साथ 2 वीक्षक लगातार तैनात रहेंगे, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त अवधि में अभ्यर्थी के द्वारा संबंधित परीक्षा के संदर्भ में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि न की जाए। परीक्षा केन्द्र में संचार साधनों के अनुचित प्रयोग को रोकने एवं साइबर सुरक्षा की दृष्टि से जैमर का प्रयोग किया जाएगा।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी बरामद चौकी खरसिया ने चोरी के अपराध में दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

रायगढ़, 13 फरवरी। खरसिया थाना क्षेत्र के हमालपारा में मोटरसाइकिल के हैंडल में रखे नगदी से भरे थैले की उठाईगिरी की घटना का चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ह्यूमन हिंट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम एवं दस्तावेज बरामद किए हैं।            प्रकरण में 11 जनवरी को विनोद अग्रवाल निवासी जवाहर कॉलोनी खरसिया ने पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह व्यवसायी है और 10 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे हमालपारा स्थित बुधराम उर्फ बुद्धू की दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर बैग व थैला हैंडल में टांगकर दुकान के अंदर गया था। लौटने पर बैग व थैला गायब मिले, जिनमें 8-9 हजार रुपये नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज रखे थे। रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ ...

ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई

        रायगढ़, 17 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों पर पूर्णत: अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात”* के तहत दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।          रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर हो रही कड़ी कार्रवाई को देखते हुए कल थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली की महिलाओं द्वारा एसएसपी  शशि मोहन सिंह से गांव में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था, जिस पर एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी भूपदेवपुर और कोतरारोड़ को क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । ग्राम डूमरपाली और नहरपाली में भूपदेवपुर पुलिस की शराब रेड      भूपदेवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलि...

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तार

       रायगढ़, 14 फरवरी ।  12 फरवरी की रात्रि पुरानी बस्ती खरसिया में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस चौकी खरसिया ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।              प्रार्थिया श्रीमती सरस्वती बाई श्रीवास (उम्र 58 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 6 पनखतियापार खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की रात लगभग 7:30 बजे उनका पुत्र अश्वनी श्रीवास घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी संजय बेरा एवं उसका पुत्र अजीत बेरा पुरानी रंजिश को लेकर अश्वनी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची सरस्वती बाई के साथ भी संजय बेरा की पत्नी मिठ्ठू बेरा ने मारपीट की। आरोप है कि अजीत बेरा अपने घर से लोहे का हथियार (फरसी) लाकर अश्वनी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।            मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घायल अश...