सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 12 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यह उड़नदस्ता दल परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी करेंगे।
            उड़नदस्ता दल 22 फरवरी को जिला कोषालय, रायगढ़ से गोपनीय सामग्री प्राप्त कर परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पूर्व संबंधित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचायेंगे। परीक्षा समाप्ति के पश्चात केंद्राध्यक्षों से सीलबंद गोपनीय सामग्री प्राप्त कर उसे सुरक्षित रूप से जिला कोषालय में जमा करेंगे। गोपनीय सामग्री प्राप्त करने हेतु दल को प्रातः 7 बजे तथा दोपहर 12 बजे जिला कोषालय, रायगढ़ में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। यहा आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
             कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1501 पीएमश्री शास.नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल रायगढ़, 1503 शास.हायर सेेकेण्डश्री स्कूल जूटमिल रायगढ एवं 1504 शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल राजीव गांधी नगर मिट्ठुमुड़ा रायगढ़ के लिए उड़नदस्ता दल जिला विपणन अधिकारी जान्हवी जिल्हारे मोबा. 78280-795822, सउपनि-रक्षित केन्द्र हेतराम सिदार मोबा.94255-40417 एवं प्र.आर.-581 पुलिस कार्यालय रायगढ़ ईश्वर उरांव मोबा. 74892-01914 को शामिल किया गया है। इसी तरह परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1502 शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल चक्रधर नगर रायगढ़, 1508 कालेज ऑफ एग्रीकल्चर एण्ड रिसर्च स्टेशन बोईरदादर रायगढ एवं 1511 शास. हायर सेकेण्डरी स्कूल टारपाली गोपालपुर रायगढ़ में उप संचालक कृषि श्री अनिल वर्मा मोबा.96690-63346, सहा.उप नि. गौतम ठाकुर मोबा.93014-95752 एवं प्र.आर. पदमन मानिकपुरी मोबा.9096814535 को नियुक्त किया गया है। परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1505 शास.गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल रायगढ़ 1507 शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल रामभांठा एवं 1512 शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल उर्दना रायगढ़ में उप संचालक नगर एवं ग्राम निवेश रायगढ़ श्री के.एस.कंवर मोबा.99071-34459, सउप नि रक्षित केन्द्र संदीप गायकवाड मोबा.9479270272 एवं प्र.आरक्षक श्री सुरेश मिंज को दल में तैनात किया गया है। परीक्षा केन्द्र 1509 शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल चांदमारी, 1506 किरोड़ीमल शास.पालीटेक्निक चक्रधर नगर रायगढ़ एवं 1514 शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल कोतरलिया रायगढ़ में सहायक संचालक मत्स्य श्री सतीश गुप्ता मोबा.83197-81073, सउपनि थाना जूटमिल श्री राजेन्द्र सिंह एवं प्र.आरक्षक श्री श्यामलाल महंत मोबा.9993435746 को दल में शामिल किया गया है। परीक्षा केन्द्र 1510-केएमटी शास.गर्ल्स कालेज गांधी चौक रायगढ़ एवं परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1513 शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल धनागर रायगढ़ में जिला पंजीयक श्री दीपक मंडावी मोबा. 88171-06749, सउपनि श्री उमा शंकर नायक मोबा.99930-93783 एवं प्र.आर थाना अजाक अनंत साहू मोबा. 9131826986 को दल में नियुक्त किया गया है। इसी तरह जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री सिल्वेस्टर कुजूर, सउपनि श्री रमेश शर्मा एवं प्रआर थाना चक्रधरनगर संजय तिवारी को आरक्षित रखा गया है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमुना पुलिया पर अनियंत्रित कार टकराई, चार युवक घायल

लैलूंगा। विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम जमुना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर जमुना पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कार को सुनील यादव चला रहा था तथा उसके साथ तीन अन्य युवक सवार थे। देर रात पुलिया से टकराने के बाद कार उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।

जैतपुर सरपंच को पीडीएस दुकान दिलाने के नाम ठगी*तेजकुमार उर्फ पप्पू साहु पर जैतपुर सरपंच से 20 हजार की ठगी का आरोपदुकान संचालक नाम ट्रांसफर के लिए डीएम/एसडीएम को चार्ज देने की बात कहकर नकद वसूली

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) :- क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन बिलाईगढ़ से जुड़े ऑपरेटर तेजकुमार उर्फ पप्पू साहू पर जैतपुर के सरपंच से राशन दुकान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लेने का आरोप है। सरपंच के कथित बयान के अनुसार सितंबर 2025 में आरोपी ने यह कहकर राशि ली कि दुकान ट्रांसफर/सोसायटी को दूसरे के नाम करने हेतु डीएम/एसडीएम को चार्ज देना पड़ेगा, जिसके बाद दुकान आबंटित हो जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो दुकान का आबंटन हुआ और न ही राशि लौटाई गई। दुकान की स्थिति पूछने पर “आज-कल हो जाएगा” कहकर लगातार टालमटोल करता रहा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण दुकान का आबंटन पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया के तहत होता है—जिसमें विज्ञापन, आवेदन, पात्रता जांच, समिति की अनुशंसा और सक्षम अधिकारी का अंतिम आदेश शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का नकद लेन-देन अवैध है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रकरण धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आएगा, जिसमें आपराधिक प्रकरण, विभागीय जां...

क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया व विधायक उमेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

खरसिया । प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रायगढ़ और शक्ति जिला के राठौर समाज के पदाधिकारयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायगढ़ लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य व  विशिष्ट अतिथि - रामकुमार यादव(चंद्रपुर विधायक),,,कमल गर्ग (अध्यक्ष-नगरपालिका खरसिया) एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता सनत राठौर गुरुजी (जांजगीर) के उपस्थिति में संपन्न हुआ। **अपने उद्बोधन में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने अपने विधानसभा के सपिया गाँव मे राठौर समाज के भवन के लिये 12 लाख रुपये की घोषणा किये हैं* राठौर समाज के द्वारा रामकुमार जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया। विदित हो कि आज दिनांक 07.02.2026 को स्थानीय रिया पैलेस खरसिया में प्रांतीय राठौर समाज के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। जहां राठौर समाज के लोगों द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत ढोल तासो व फटाके फोड़ पुष्प वर्षाकर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान और राज्य गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात राठौर समाज के लोगो द्वारा सभी अतिथियों का स्वाग...