सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऑपरेशन अंकुश : अवैध मादक पदार्थों पर सख्त प्रहार के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में प्रारंभ हुआ ऑपरेशन अंकुश

🚨 *#ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूंगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई*

🚨 *3 आरोपी गिरफ्तार, कुल 27.300 लीटर अवैध शराब जप्त*

🚨 *आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया*

🚨 *एसएसपी शशि मोहन सिंह की दोटूक चेतावनी – अवैध शराब कारोबारियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं, #ऑपरेशन अंकुश के तहत होगी कठोर कार्रवाई*

         *रायगढ़, 11 फरवरी* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की दिशा में सख्त अभियान *#ऑपरेशन अंकुश* चलाने के निर्देश सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन पर दिनांक 10.02.2026 को *#ऑपरेशन अंकुश* के तहत कोतरारोड़, लैलूंगा एवं तमनार पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से देशी प्लेन एवं महुआ शराब जप्त की गई।

➤ *कोतरारोड़ पुलिस : किरोडीमल नगर में 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

            कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर किरोडीमल नगर स्थित शराब भट्टी के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी मुरलीधर चौहान (41 वर्ष), निवासी उच्चभिट्ठी, थाना कोतरारोड़ को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक थैले में रखी 35 पाव रोमियो देशी शराब, कुल 6.300 लीटर, अनुमानित कीमत 2,800 रुपये जप्त की गई।

➤ *लैलूंगा पुलिस : ग्राम रूपडेगा में 12 लीटर महुआ शराब बरामद, आरोपी दबोचा गया*

        इसी क्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोडासिया, मुडागांव एवं रूपडेगा क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान प्राप्त सूचना पर ग्राम रूपडेगा कटेलपारा निवासी डेरियाहा गोस्वामी के घर दबिश दी गई। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब, अनुमानित कीमत 1,200 रुपये बरामद हुई। आरोपी ने उक्त शराब बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया।

➤ *तमनार पुलिस : सारसमाल में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब व बिक्री रकम जप्त, आरोपी पकड़ा गया*

         तमनार थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक सुरीत लाल सिदार द्वारा ग्राम बागबाडी, बुडिया एवं सारसमाल क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थे। इस दौरान मुखबिर सूचना पर ग्राम सारसमाल में दशाई भगत (67 वर्ष) निवासी सारसमाल को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 09 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत 1,800 रुपये तथा बिक्री रकम 150 रुपये जप्त की गई।

           *तीनों कार्रवाइयों में कुल 27.300 लीटर अवैध शराब, कुल अनुमानित कीमत लगभग 5,800 रुपये जप्त* की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

👉 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश* —

         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि *“जिले में अवैध शराब, गांजा, प्रतिबंधित दवाओं एवं अन्य मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #ऑपरेशन अंकुश के माध्यम से ऐसे तत्वों पर लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोग इसे त्यागकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ें तथा आमजन भी नशे से जुड़े मामलों की सूचना पुलिस को दें, सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमुना पुलिया पर अनियंत्रित कार टकराई, चार युवक घायल

लैलूंगा। विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम जमुना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर जमुना पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कार को सुनील यादव चला रहा था तथा उसके साथ तीन अन्य युवक सवार थे। देर रात पुलिया से टकराने के बाद कार उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।

जैतपुर सरपंच को पीडीएस दुकान दिलाने के नाम ठगी*तेजकुमार उर्फ पप्पू साहु पर जैतपुर सरपंच से 20 हजार की ठगी का आरोपदुकान संचालक नाम ट्रांसफर के लिए डीएम/एसडीएम को चार्ज देने की बात कहकर नकद वसूली

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) :- क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन बिलाईगढ़ से जुड़े ऑपरेटर तेजकुमार उर्फ पप्पू साहू पर जैतपुर के सरपंच से राशन दुकान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लेने का आरोप है। सरपंच के कथित बयान के अनुसार सितंबर 2025 में आरोपी ने यह कहकर राशि ली कि दुकान ट्रांसफर/सोसायटी को दूसरे के नाम करने हेतु डीएम/एसडीएम को चार्ज देना पड़ेगा, जिसके बाद दुकान आबंटित हो जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो दुकान का आबंटन हुआ और न ही राशि लौटाई गई। दुकान की स्थिति पूछने पर “आज-कल हो जाएगा” कहकर लगातार टालमटोल करता रहा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण दुकान का आबंटन पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया के तहत होता है—जिसमें विज्ञापन, आवेदन, पात्रता जांच, समिति की अनुशंसा और सक्षम अधिकारी का अंतिम आदेश शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का नकद लेन-देन अवैध है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रकरण धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आएगा, जिसमें आपराधिक प्रकरण, विभागीय जां...

क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया व विधायक उमेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

खरसिया । प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रायगढ़ और शक्ति जिला के राठौर समाज के पदाधिकारयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायगढ़ लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य व  विशिष्ट अतिथि - रामकुमार यादव(चंद्रपुर विधायक),,,कमल गर्ग (अध्यक्ष-नगरपालिका खरसिया) एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता सनत राठौर गुरुजी (जांजगीर) के उपस्थिति में संपन्न हुआ। **अपने उद्बोधन में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने अपने विधानसभा के सपिया गाँव मे राठौर समाज के भवन के लिये 12 लाख रुपये की घोषणा किये हैं* राठौर समाज के द्वारा रामकुमार जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया। विदित हो कि आज दिनांक 07.02.2026 को स्थानीय रिया पैलेस खरसिया में प्रांतीय राठौर समाज के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। जहां राठौर समाज के लोगों द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत ढोल तासो व फटाके फोड़ पुष्प वर्षाकर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान और राज्य गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात राठौर समाज के लोगो द्वारा सभी अतिथियों का स्वाग...