सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बहुफसली खेती अपनाने से पोषण और आमदनी में होगा सुधार-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी*‘फसल बदलो, जीवन बदलो’ पहल का रायगढ़ में हुआ शुभारंभ


*फसल विविधीकरण पर जोर, किसानों को किया गया बीज वितरण:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 12 फरवरी 2026/ जिले में टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “फसल बदलो, जीवन बदलो” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से संचालित यह पहल राज्य के नौ जिलों में लागू की जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य कम पानी में उगने वाली एवं अधिक पोषण देने वाली फसलों को बढ़ावा देना, धान पर अत्यधिक निर्भरता कम करना तथा जलवायु अनुकूल कृषि प्रणाली विकसित करना है।
              कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि यह एक सामुदायिक आधारित पहल है, जिसमें महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि खरीफ में धान उत्पादन के बाद अब बहुफसली खेती की ओर बढ़ना आवश्यक है। विभिन्न प्रकार के अनाज, दालें, तिलहन, सब्जियां और मसालों की खेती से परिवार के पोषण स्तर में सुधार तथा किसानों की आय में वृद्धि संभव है। उन्होंने कहा कि केवल धान पर निर्भर रहने से परिवार की पोषण आवश्यकताएं पूरी नहीं हो सकतीं। फसल विविधीकरण से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।
              डॉ. हर्षा वशिष्ठ ने बताया कि कृषि बजट का लगभग 30 प्रतिशत भाग धान प्रोत्साहन पर व्यय होता है। उन्होंने कहा कि धान पर अत्यधिक निर्भरता का प्रभाव जल संसाधनों, मिट्टी की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए कम पानी में उगने वाली तथा अधिक पोषण देने वाली फसलों को अपनाना आवश्यक है। उप संचालक कृषि अनिल वर्मा, बीज प्रमाणीकरण के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल तथा बीज निगम के महाप्रबंधक विनोद वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने किसानों को विविध कृषि गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। अधिकारियों ने मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन तथा अन्य आयवर्धक गतिविधियों को अपनाकर आय के स्रोतों में विविधता लाने की सलाह दी। गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन और न्यूनतम समर्थन मूल्य के माध्यम से आय वृद्धि की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को जैविक किसान एवं बीज उत्पादक के रूप में पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया। 
             कार्यक्रम में किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। रायगढ़ के किसान प्रमोद साहू ने टपक सिंचाई और सब्जी उत्पादन के महत्व पर बल दिया। लैलूंगा की पुरस्कार प्राप्त महिला किसान गायत्री पैंकरा ने एकीकृत खेती से स्थिर एवं विविध आय प्राप्त होने की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में किसानों को बीज वितरित किए गए और फसल विविधीकरण अपनाकर समृद्ध एवं टिकाऊ कृषि भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर बीएलएफ, प्रदान संगठन के सदस्यगण और बड़ी संख्या में कृषणगण मौजूद रहे।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमुना पुलिया पर अनियंत्रित कार टकराई, चार युवक घायल

लैलूंगा। विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम जमुना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर जमुना पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कार को सुनील यादव चला रहा था तथा उसके साथ तीन अन्य युवक सवार थे। देर रात पुलिया से टकराने के बाद कार उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।

जैतपुर सरपंच को पीडीएस दुकान दिलाने के नाम ठगी*तेजकुमार उर्फ पप्पू साहु पर जैतपुर सरपंच से 20 हजार की ठगी का आरोपदुकान संचालक नाम ट्रांसफर के लिए डीएम/एसडीएम को चार्ज देने की बात कहकर नकद वसूली

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) :- क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन बिलाईगढ़ से जुड़े ऑपरेटर तेजकुमार उर्फ पप्पू साहू पर जैतपुर के सरपंच से राशन दुकान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लेने का आरोप है। सरपंच के कथित बयान के अनुसार सितंबर 2025 में आरोपी ने यह कहकर राशि ली कि दुकान ट्रांसफर/सोसायटी को दूसरे के नाम करने हेतु डीएम/एसडीएम को चार्ज देना पड़ेगा, जिसके बाद दुकान आबंटित हो जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो दुकान का आबंटन हुआ और न ही राशि लौटाई गई। दुकान की स्थिति पूछने पर “आज-कल हो जाएगा” कहकर लगातार टालमटोल करता रहा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण दुकान का आबंटन पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया के तहत होता है—जिसमें विज्ञापन, आवेदन, पात्रता जांच, समिति की अनुशंसा और सक्षम अधिकारी का अंतिम आदेश शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का नकद लेन-देन अवैध है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रकरण धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आएगा, जिसमें आपराधिक प्रकरण, विभागीय जां...

क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया व विधायक उमेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

खरसिया । प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रायगढ़ और शक्ति जिला के राठौर समाज के पदाधिकारयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायगढ़ लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य व  विशिष्ट अतिथि - रामकुमार यादव(चंद्रपुर विधायक),,,कमल गर्ग (अध्यक्ष-नगरपालिका खरसिया) एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता सनत राठौर गुरुजी (जांजगीर) के उपस्थिति में संपन्न हुआ। **अपने उद्बोधन में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने अपने विधानसभा के सपिया गाँव मे राठौर समाज के भवन के लिये 12 लाख रुपये की घोषणा किये हैं* राठौर समाज के द्वारा रामकुमार जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया। विदित हो कि आज दिनांक 07.02.2026 को स्थानीय रिया पैलेस खरसिया में प्रांतीय राठौर समाज के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। जहां राठौर समाज के लोगों द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत ढोल तासो व फटाके फोड़ पुष्प वर्षाकर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान और राज्य गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात राठौर समाज के लोगो द्वारा सभी अतिथियों का स्वाग...