सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

घिवरा मुख्य मार्ग बना जान लेवा मार्ग, सड़क बना अधिकारी की मिलीभगत नहीं उठाते कॉल



जांजगीर चांप जिले के शिवरीनारायण डभरा मुख्य मार्ग इन दिनों सड़क की धज्जिया उड़ रही है इंजीनियर आसुतोष पटेल को कई बार बोलने के बाजूद नहीं दे रहे है ध्यान न है छिड़काओ पानी की लोगों मे बनी रहती है एक्सीडेंट होने की संभावना इतनी धूल उड़ती है की 10 कदम भी नहीं दिखाई दे रहा है उनके ऊपर अधिकारियो को भी बताने के लिए कॉल किया गया कई बार लेकिन उन लोग फोन है नहीं उठाते और न की कोई प्रियंका मेहता जो pwd विभाग मे शनियर है उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दी इससे ये होता है ठेकेदार इंजीनियर और उच्च अधिकारियो की मिलीभगत से काम हो रहा है तभी ये लोग जवाब नहीं देते है जवाब देते है धंसे हिस्से स्थानीय लोगों के लिए निरंतर परेशानी का कारण बने हुए हैं। राहगीरों को रोजमर्रा की आवाजाही के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आगे मलदा साइड जो बन रहा है उनमे डामर की मात्रा न की बराबर डल रहा है , जिससे दुर्घटना की संभावना लगातार बनी रहती है।



धूल डस्ट से ग्रामीण परेशान डामरीकरण नहीं होने से आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा जिससे स्वास्थ्य प्रदूषण और कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है राहगीर धूल डस्ट से नहीं दिखाई दे रहा भारी वाहन किसी बड़े घटना का दे रहा संकेत पीडब्ल्यूडी द्वारा किसी प्रकार से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा डामरीकरण कछुए की भाती चल रहा काम 

 संवादाता- सरिता साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमुना पुलिया पर अनियंत्रित कार टकराई, चार युवक घायल

लैलूंगा। विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम जमुना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर जमुना पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कार को सुनील यादव चला रहा था तथा उसके साथ तीन अन्य युवक सवार थे। देर रात पुलिया से टकराने के बाद कार उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।

श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन 16 से 23 फरवरी तक

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा (होर्रोगुडा) में श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव का पावन एवं भव्य आयोजन आगामी 16 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस अवसर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभ आयोजन सुनिश्चित हुआ है। कथा के दौरान व्यास पीठ पर राष्ट्रीय कथा व्यास, भागवत गौरव, श्रद्धेय लाडली रुचिता तिवारी जी विराजमान होकर अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुजनों को संगीतमय कथा का दिव्य रसास्वादन कराएंगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से हरि इच्छा तक निर्धारित किया गया है। आयोजन के प्रथम दिन 16 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालुजन शामिल होंगे। आयोजन को लेकर ग्राम होर्रोगुडा एवं आसपास के क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। आयोजक: समस्त ग्र...

जैतपुर सरपंच को पीडीएस दुकान दिलाने के नाम ठगी*तेजकुमार उर्फ पप्पू साहु पर जैतपुर सरपंच से 20 हजार की ठगी का आरोपदुकान संचालक नाम ट्रांसफर के लिए डीएम/एसडीएम को चार्ज देने की बात कहकर नकद वसूली

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) :- क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन बिलाईगढ़ से जुड़े ऑपरेटर तेजकुमार उर्फ पप्पू साहू पर जैतपुर के सरपंच से राशन दुकान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लेने का आरोप है। सरपंच के कथित बयान के अनुसार सितंबर 2025 में आरोपी ने यह कहकर राशि ली कि दुकान ट्रांसफर/सोसायटी को दूसरे के नाम करने हेतु डीएम/एसडीएम को चार्ज देना पड़ेगा, जिसके बाद दुकान आबंटित हो जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो दुकान का आबंटन हुआ और न ही राशि लौटाई गई। दुकान की स्थिति पूछने पर “आज-कल हो जाएगा” कहकर लगातार टालमटोल करता रहा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण दुकान का आबंटन पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया के तहत होता है—जिसमें विज्ञापन, आवेदन, पात्रता जांच, समिति की अनुशंसा और सक्षम अधिकारी का अंतिम आदेश शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का नकद लेन-देन अवैध है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रकरण धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आएगा, जिसमें आपराधिक प्रकरण, विभागीय जां...