सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा किया गया शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा किया गया शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा दिनांक 12.02.2026 को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर शिव नगर रूमगरा,चारपारा कोहड़िया तथा गेरवाघाट का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान दौरान उन्होने अधिकारियों/कर्मचारियों का उपस्थिती रजिस्टर, ओ.पी.डी., आई.पी.डी, प्रसव कक्ष,पीएनसी कक्ष दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार कक्ष पैथोलॉजी कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान उन्होने आवष्यक दस्तावेजों की जॉच किया तथा कमियों में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिये। 
आयुष्मान आरोग्य मंदिर गेरवाघाट में निरीक्षण के दौरान परिसर एवं वाशरूम तथा स्टोर में रखे सामानों तथा उपकरणों की साफ-सफाई करने, पानी की समुचित व्यवस्था करने नल लगाने, दैनिक ओपीडी अद्यतन करने, सिकल सेल स्क्रीनिंग का रिकार्ड संघारित करने, दवाईयों की कमी होने पर मॉंगपत्र भेजने, अस्पताल में आने वाले मरीजों का आभा आई डी बनाने तथा अस्पताल के प्रमुख द्वार पर बोर्ड लगाने जिसमे  लिखा हो कि अस्पताल आने पर अपना मोबाईल नं., आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड लाना अनिवार्य रूप से लाएं ,जिनका आयुष्मान  कार्ड वयवंदन कार्ड नहीं  बना है उसे बनाने निर्देशित किया गया।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर शिवनगर में टूटे हुए डिसप्ले बोर्ड तुरंत लगाने , अस्पताल में एक जवाबदेह कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा जैव अपशिष्ट का उचित निपटान करने, कचरा गाड़ी द्वारा कचरा संग्रहण का एक रजिस्टर संधारित करने के  निर्देश दिये।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोहडिया चारपारा में चतुर्थ श्रेणी के 10-12 दिनों से अनाधिकृत अनुपस्थित रहने पर नियमानुसार कार्यवाही करने, ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों का आभा आईडी बनाने , एनसीडी स्क्रीनिंग कर ऑनलाईन पोर्टल में इन्द्राज करने, ड्यूटीरत स्टाफ नर्स को निर्धारित गणवेश  में उपस्थित रहने, संस्था में टेब. पैरासिटामॉल, ग्लोकोस्ट्रीप नहीं होने के कारण तत्काल सीजीएमएससी ड्रग वेयर हाउस से समन्वय कर प्राप्त करने तथा जो दवाईयॉ सीजीएमएससी में उपलब्ध न हो, मॉंगपत्र जिला कार्यालय को भेजने तथा औषधि प्राप्त एवं वितरण रजिस्टर संधारित करने के  निर्देश दिए।
उन्होने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केन्द्रों मे संधारित सभी दस्तावेजों का सही तरीके से संधारण करें तथा समस्त अधिकारी तथा कर्मचारी अपने कर्तव्य स्थल पर कार्य दिवस में समय पर उपस्थित रहकर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमुना पुलिया पर अनियंत्रित कार टकराई, चार युवक घायल

लैलूंगा। विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम जमुना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर जमुना पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कार को सुनील यादव चला रहा था तथा उसके साथ तीन अन्य युवक सवार थे। देर रात पुलिया से टकराने के बाद कार उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।

जैतपुर सरपंच को पीडीएस दुकान दिलाने के नाम ठगी*तेजकुमार उर्फ पप्पू साहु पर जैतपुर सरपंच से 20 हजार की ठगी का आरोपदुकान संचालक नाम ट्रांसफर के लिए डीएम/एसडीएम को चार्ज देने की बात कहकर नकद वसूली

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) :- क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन बिलाईगढ़ से जुड़े ऑपरेटर तेजकुमार उर्फ पप्पू साहू पर जैतपुर के सरपंच से राशन दुकान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लेने का आरोप है। सरपंच के कथित बयान के अनुसार सितंबर 2025 में आरोपी ने यह कहकर राशि ली कि दुकान ट्रांसफर/सोसायटी को दूसरे के नाम करने हेतु डीएम/एसडीएम को चार्ज देना पड़ेगा, जिसके बाद दुकान आबंटित हो जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो दुकान का आबंटन हुआ और न ही राशि लौटाई गई। दुकान की स्थिति पूछने पर “आज-कल हो जाएगा” कहकर लगातार टालमटोल करता रहा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण दुकान का आबंटन पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया के तहत होता है—जिसमें विज्ञापन, आवेदन, पात्रता जांच, समिति की अनुशंसा और सक्षम अधिकारी का अंतिम आदेश शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का नकद लेन-देन अवैध है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रकरण धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आएगा, जिसमें आपराधिक प्रकरण, विभागीय जां...

क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया व विधायक उमेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

खरसिया । प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रायगढ़ और शक्ति जिला के राठौर समाज के पदाधिकारयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायगढ़ लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य व  विशिष्ट अतिथि - रामकुमार यादव(चंद्रपुर विधायक),,,कमल गर्ग (अध्यक्ष-नगरपालिका खरसिया) एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता सनत राठौर गुरुजी (जांजगीर) के उपस्थिति में संपन्न हुआ। **अपने उद्बोधन में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने अपने विधानसभा के सपिया गाँव मे राठौर समाज के भवन के लिये 12 लाख रुपये की घोषणा किये हैं* राठौर समाज के द्वारा रामकुमार जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया। विदित हो कि आज दिनांक 07.02.2026 को स्थानीय रिया पैलेस खरसिया में प्रांतीय राठौर समाज के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। जहां राठौर समाज के लोगों द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत ढोल तासो व फटाके फोड़ पुष्प वर्षाकर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान और राज्य गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात राठौर समाज के लोगो द्वारा सभी अतिथियों का स्वाग...