ग्राम पोस्ट सोण्डका तह- खरसिया जिला - रायगढ़ छ.ग. अंजली पटेल सुपुत्री श्रीमती सुलोचना नूतन पटेल का इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर द्वारा कृषि एवं अनुसंधान महाविद्यालय पंखाजूर जिला कांकेर सहायक प्राध्यापक के रुप में चयन होने पर समस्त परिजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है प्राथमिक स्तर से ही मेधावी अंजली पटेल के उक्त प्रतिष्ठित पद पर चयन होने से ग्राम और पुरा क्षेत्र गौरवान्वित हुआ माता पिता के साथ भैया अरूण कुमार पटेल भाभी श्रीमती निधि पटेल भतिजी अनिया पटेल,ममा अशोक चौधरी एवं समस्त चौधरी भुइयांपाली सपरिवार जन गुरु जनो और अघरिया समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल उपाध्यक्ष श्री द्वारिका पटेल मिडिया प्रभारी विजय पटेल एवं परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री हेमन्त पटेल उपाध्यक्ष नेतराम पटेल कोषाध्यक्ष सोभेन्द्र पटेल केन्द्रीय प्रतिनिधि श्री गोपाल नायक एवं नरेन्द्र पटेल एवं समस्त पदाधिकारी गण खुशी जहर करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किये है।
लैलूंगा। विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम जमुना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर जमुना पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कार को सुनील यादव चला रहा था तथा उसके साथ तीन अन्य युवक सवार थे। देर रात पुलिया से टकराने के बाद कार उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।
टिप्पणियाँ