निर्भीक पत्रकारिता के पांच वर्ष पूरे: सीजी क्राइम न्यूज़ के स्थापना दिवस पर सम्मान, संस्कृति और सेवा का संगम
निर्भीक पत्रकारिता के पांच वर्ष पूरे: सीजी क्राइम न्यूज़ के स्थापना दिवस पर सम्मान, संस्कृति और सेवा का संगम
बिलासपुर।निर्भीक, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के पांच सफल वर्ष पूरे होने पर सीजी क्राइम न्यूज़ का पांचवां स्थापना दिवस समारोह रविवार, 8 फरवरी 2026 को न्यायधानी बिलासपुर के पूज्य सिंधी पंचायत भवन में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पत्रकारिता के प्रति समर्पण, समाजसेवा की भावना और सांस्कृतिक विविधताओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला। शहर के वरिष्ठ पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रवीण झा सहित विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक पुष्पहार पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
पत्रकारिता और प्रशासन का मजबूत संदेश
कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, कैलाश यादव एवं सहसचिव हरिकिशन गंगवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच एसएसपी (आईपीएस) रजनेश सिंह ने समारोह में सहभागिता की और सीजी क्राइम न्यूज़ को बधाई देते हुए कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ है। पुलिस और प्रेस के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध नियंत्रण और सामाजिक विश्वास को मजबूती मिलती है।
कैलेंडर विमोचन और समाज की सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सीजी क्राइम न्यूज़ के नववर्ष कैलेंडर का विमोचन किया गया। समारोह में सिंधी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इनमें विनोद मेघानी, धनराज आहूजा, उमेश भावनानी, अशोक शुक्ला, उत्कर्ष सिंह गरेवाल, मोतीलाल गंगवानी, मनीष लाहोरानी, डी.डी. आहूजा एवं विनय मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
पांच वर्षों में बनाई सशक्त पहचान
वक्ताओं ने कहा कि सीजी क्राइम न्यूज़ ने अल्प समय में ही निर्भीक पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग और विश्वसनीय पहचान स्थापित की है। अपराध नियंत्रण, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देकर संस्थान ने पत्रकारिता के उच्च मानदंडों को मजबूत किया है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
स्थापना दिवस के सांस्कृतिक सत्र में देशभक्ति, भक्ति और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। पूजा और पृथ्वीराज सूर्यवंशी ने “ऐ वतन तेरे लिए” गीत से सभागार में देशभक्ति का संचार किया, वहीं रतनपुर के प्रसिद्ध यूट्यूबर चंदन टंडन ने “ब्रह्मा नाचत है” की प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समाजसेवा की मिसाल: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
सीजी क्राइम न्यूज़ ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए लायंस क्लब कैपिटल एवं लायंस क्लब बिलासपुर लक्ष्य के सहयोग से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया।
आभार ज्ञापन
कार्यक्रम के समापन पर प्रधान संपादक कमल दुसेजा ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं और पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार मोहन मदवानी एवं उमाशंकर साहू ने किया। समारोह में रंजीत खनुजा, संजय सिंह ठाकुर, पवन वर्मा, रमेश गोयल, रमेश यादव, रूपचंद अग्रवाल, शेख असलम, उमाशंकर शुक्ला, अमित पवार, सूरज वाधवानी, रेशमा लहरे, गीता सोनचे, लता गुप्ता, कलीम जोगी, उमाकांत मिश्रा, राजेंद्र कश्यप, ध्रुव चंद्रा, सुधाकर राव, रोहिणी अग्रवाल, रोमा वाधवानी, आशा खरे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
🔷 साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़







टिप्पणियाँ