सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड में विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार

संवाद दाता रामकुमार प्रजापति 

शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड में विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार

प्रार्थना सभा में अब गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, बढ़ेगी जागरूकता और अभिव्यक्ति क्षमता*
बरौल/11 फरवरी 2026/ शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उसे जीवन से जोड़ने की दिशा में विकासखंड प्रेमनगर के शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड में एक अभिनव पहल की गई है। विद्यालय में विद्यार्थियों की दैनिक दिनचर्या में अखबार वाचन को शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा केंद्रित शिक्षा को ज्ञान केंद्रित शिक्षा में परिवर्तित करने की दिशा में सार्थक कदम उठाया गया है।
              इस पहल का उद्देश्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सोचने, समझने, तर्क करने और सवाल पूछने की आदत विकसित करना है। सहायक शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि बढ़ते मोबाइल स्क्रीन टाइम के कारण बच्चों में पढ़ने की संस्कृति कमजोर हो रही है। ऐसे में समाचार पत्र वाचन शिक्षा सुधार का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया है।
                   नई व्यवस्था के तहत विद्यालय की प्रार्थना सभा अब केवल अनुशासन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जागरूकता की पाठशाला बनेगी। छात्र-छात्राएं प्रतिदिन अखबार की प्रमुख सुर्खियां पढ़ेंगे और देश-दुनिया की समसामयिक घटनाओं से जुड़ेंगे।
इसके अतिरिक्त सप्ताह में एक दिन विद्यार्थियों को किसी संपादकीय विषय पर मौलिक लेखन एवं समूह चर्चा कराई जाएगी। इससे बच्चों में विचार-विमर्श, संवाद कौशल, अभिव्यक्ति क्षमता और संस्कारों का विकास होगा। विद्यालय की इस पहल की सराहना क्षेत्र में की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमुना पुलिया पर अनियंत्रित कार टकराई, चार युवक घायल

लैलूंगा। विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम जमुना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर जमुना पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कार को सुनील यादव चला रहा था तथा उसके साथ तीन अन्य युवक सवार थे। देर रात पुलिया से टकराने के बाद कार उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।

जैतपुर सरपंच को पीडीएस दुकान दिलाने के नाम ठगी*तेजकुमार उर्फ पप्पू साहु पर जैतपुर सरपंच से 20 हजार की ठगी का आरोपदुकान संचालक नाम ट्रांसफर के लिए डीएम/एसडीएम को चार्ज देने की बात कहकर नकद वसूली

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) :- क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन बिलाईगढ़ से जुड़े ऑपरेटर तेजकुमार उर्फ पप्पू साहू पर जैतपुर के सरपंच से राशन दुकान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लेने का आरोप है। सरपंच के कथित बयान के अनुसार सितंबर 2025 में आरोपी ने यह कहकर राशि ली कि दुकान ट्रांसफर/सोसायटी को दूसरे के नाम करने हेतु डीएम/एसडीएम को चार्ज देना पड़ेगा, जिसके बाद दुकान आबंटित हो जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो दुकान का आबंटन हुआ और न ही राशि लौटाई गई। दुकान की स्थिति पूछने पर “आज-कल हो जाएगा” कहकर लगातार टालमटोल करता रहा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण दुकान का आबंटन पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया के तहत होता है—जिसमें विज्ञापन, आवेदन, पात्रता जांच, समिति की अनुशंसा और सक्षम अधिकारी का अंतिम आदेश शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का नकद लेन-देन अवैध है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रकरण धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आएगा, जिसमें आपराधिक प्रकरण, विभागीय जां...

क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया व विधायक उमेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

खरसिया । प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रायगढ़ और शक्ति जिला के राठौर समाज के पदाधिकारयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायगढ़ लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य व  विशिष्ट अतिथि - रामकुमार यादव(चंद्रपुर विधायक),,,कमल गर्ग (अध्यक्ष-नगरपालिका खरसिया) एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता सनत राठौर गुरुजी (जांजगीर) के उपस्थिति में संपन्न हुआ। **अपने उद्बोधन में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने अपने विधानसभा के सपिया गाँव मे राठौर समाज के भवन के लिये 12 लाख रुपये की घोषणा किये हैं* राठौर समाज के द्वारा रामकुमार जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया। विदित हो कि आज दिनांक 07.02.2026 को स्थानीय रिया पैलेस खरसिया में प्रांतीय राठौर समाज के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। जहां राठौर समाज के लोगों द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत ढोल तासो व फटाके फोड़ पुष्प वर्षाकर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान और राज्य गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात राठौर समाज के लोगो द्वारा सभी अतिथियों का स्वाग...