सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने सिविल अस्पताल खरसिया पहुंचे कलेक्टर सीएचसी चपले में मायनर ओटी विकसित करने के दिए निर्देश


*कलेक्टर ने एनआरसी वार्ड का किया निरीक्षण, बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार की ली जानकारी*

रायगढ़, 11 फरवरी 2026/ जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज खरसिया के सिविल अस्पताल तथा चपले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यवस्थाओं की हकीकत जानी और अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में जेनेरिक दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों व स्टाफ की तैनाती तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली।
            सिविल अस्पताल खरसिया में कलेक्टर ने जनरल वार्ड, प्रसूति वार्ड, लैब, ब्लड बैंक और डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां प्रतिमाह 70 से 80 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया जा रहा है, जबकि प्रतिदिन 150 से 200 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। डायलिसिस सेंटर में अब तक 270 मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है।
           कलेक्टर ने एनआरसी (पोषण पुनर्वास केन्द्र) का भी जायजा लिया। उन्होंने भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति, उपलब्ध व्यवस्थाओं और दिए जा रहे पोषण आहार की जानकारी लेकर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आवश्यक निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के संबंध में उन्होंने एसडीएम खरसिया को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। 
*जनसहयोग से बने पेईंग वार्ड की प्रशंसा*
सिविल अस्पताल खरसिया में जनसहयोग से तैयार किए गए पेईंग वार्ड की व्यवस्था को देखकर कलेक्टर ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने स्थानीय नागरिकों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनभागीदारी से स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलती है और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
*चपले स्वास्थ्य केन्द्र की स्वच्छता की सराहना*
चपले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया और नियमित रूप से इसी स्तर को बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मायनर ओटी को विकसित करने, पीडब्ल्यूडी के माध्यम से रिनोवेशन कार्य कराने तथा अस्पताल परिसर में पार्किंग और एम्बुलेंस रख-रखाव के लिए शेड निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही एमएमयू हाट बाजार बस को वापस भेजने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम खरसिया श्री प्रवीण तिवारी, नगर पालिका अधिकारी एवं हास्पिटल के डॉक्टर एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमुना पुलिया पर अनियंत्रित कार टकराई, चार युवक घायल

लैलूंगा। विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम जमुना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर जमुना पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कार को सुनील यादव चला रहा था तथा उसके साथ तीन अन्य युवक सवार थे। देर रात पुलिया से टकराने के बाद कार उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।

जैतपुर सरपंच को पीडीएस दुकान दिलाने के नाम ठगी*तेजकुमार उर्फ पप्पू साहु पर जैतपुर सरपंच से 20 हजार की ठगी का आरोपदुकान संचालक नाम ट्रांसफर के लिए डीएम/एसडीएम को चार्ज देने की बात कहकर नकद वसूली

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) :- क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन बिलाईगढ़ से जुड़े ऑपरेटर तेजकुमार उर्फ पप्पू साहू पर जैतपुर के सरपंच से राशन दुकान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लेने का आरोप है। सरपंच के कथित बयान के अनुसार सितंबर 2025 में आरोपी ने यह कहकर राशि ली कि दुकान ट्रांसफर/सोसायटी को दूसरे के नाम करने हेतु डीएम/एसडीएम को चार्ज देना पड़ेगा, जिसके बाद दुकान आबंटित हो जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो दुकान का आबंटन हुआ और न ही राशि लौटाई गई। दुकान की स्थिति पूछने पर “आज-कल हो जाएगा” कहकर लगातार टालमटोल करता रहा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण दुकान का आबंटन पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया के तहत होता है—जिसमें विज्ञापन, आवेदन, पात्रता जांच, समिति की अनुशंसा और सक्षम अधिकारी का अंतिम आदेश शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का नकद लेन-देन अवैध है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रकरण धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आएगा, जिसमें आपराधिक प्रकरण, विभागीय जां...

क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया व विधायक उमेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

खरसिया । प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रायगढ़ और शक्ति जिला के राठौर समाज के पदाधिकारयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायगढ़ लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य व  विशिष्ट अतिथि - रामकुमार यादव(चंद्रपुर विधायक),,,कमल गर्ग (अध्यक्ष-नगरपालिका खरसिया) एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता सनत राठौर गुरुजी (जांजगीर) के उपस्थिति में संपन्न हुआ। **अपने उद्बोधन में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने अपने विधानसभा के सपिया गाँव मे राठौर समाज के भवन के लिये 12 लाख रुपये की घोषणा किये हैं* राठौर समाज के द्वारा रामकुमार जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया। विदित हो कि आज दिनांक 07.02.2026 को स्थानीय रिया पैलेस खरसिया में प्रांतीय राठौर समाज के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। जहां राठौर समाज के लोगों द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत ढोल तासो व फटाके फोड़ पुष्प वर्षाकर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान और राज्य गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात राठौर समाज के लोगो द्वारा सभी अतिथियों का स्वाग...