सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिरसिंघा में बसंत पंचमी पर धार्मिक आस्था और खेल उत्साह का संगम, कबड्डी फाइनल में लिबरा एक अंक से विजयी




संवाददाता - संतोष कुमार चौहान 
साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा 

लैलूंगा।
जनपद पंचायत लैलूंगा अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरसिंघा में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ एवं सरस्वती पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे गांव में धार्मिक वातावरण के साथ सांस्कृतिक उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें डांस, रंगोली प्रतियोगिता एवं कबड्डी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें लिबरा की टीम ने मात्र एक अंक से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं जतरा की टीम एक अंक से पराजित होकर उपविजेता रही। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह बना रहा।
लैलूंगा विकासखंड में बिरसिंघा को कबड्डी खेल का गढ़ माना जाता है। यहां युवाओं की सक्रिय भागीदारी और खेल भावना हमेशा प्रेरणादायक रही है।
कार्यक्रम में सरपंच संघ अध्यक्ष शिव प्रकाश भगत के विशेष आग्रह पर थाना प्रभारी गिरधारी साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने युवाओं को नशा, जुआ और ऑनलाइन ठगी जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने समय का सदुपयोग समाज, संगठन, परिवार और सकारात्मक कार्यों में करें।
कार्यक्रम में गांव के गौटिया अमर सिंह सिदार, मेहत भगत, सुमन लकड़ा, संतोष भगत, शिवनंदन भगत (पीटीआई), राजा राम भगत, सिमंत भगत, सुशील भगत सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक, युवा एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
पूरे आयोजन ने ग्राम बिरसिंघा में सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था एवं खेल भावना को नई ऊर्जा प्रदान की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमुना पुलिया पर अनियंत्रित कार टकराई, चार युवक घायल

लैलूंगा। विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम जमुना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर जमुना पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कार को सुनील यादव चला रहा था तथा उसके साथ तीन अन्य युवक सवार थे। देर रात पुलिया से टकराने के बाद कार उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।

जैतपुर सरपंच को पीडीएस दुकान दिलाने के नाम ठगी*तेजकुमार उर्फ पप्पू साहु पर जैतपुर सरपंच से 20 हजार की ठगी का आरोपदुकान संचालक नाम ट्रांसफर के लिए डीएम/एसडीएम को चार्ज देने की बात कहकर नकद वसूली

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) :- क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन बिलाईगढ़ से जुड़े ऑपरेटर तेजकुमार उर्फ पप्पू साहू पर जैतपुर के सरपंच से राशन दुकान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लेने का आरोप है। सरपंच के कथित बयान के अनुसार सितंबर 2025 में आरोपी ने यह कहकर राशि ली कि दुकान ट्रांसफर/सोसायटी को दूसरे के नाम करने हेतु डीएम/एसडीएम को चार्ज देना पड़ेगा, जिसके बाद दुकान आबंटित हो जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो दुकान का आबंटन हुआ और न ही राशि लौटाई गई। दुकान की स्थिति पूछने पर “आज-कल हो जाएगा” कहकर लगातार टालमटोल करता रहा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण दुकान का आबंटन पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया के तहत होता है—जिसमें विज्ञापन, आवेदन, पात्रता जांच, समिति की अनुशंसा और सक्षम अधिकारी का अंतिम आदेश शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का नकद लेन-देन अवैध है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रकरण धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आएगा, जिसमें आपराधिक प्रकरण, विभागीय जां...

क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया व विधायक उमेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

खरसिया । प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रायगढ़ और शक्ति जिला के राठौर समाज के पदाधिकारयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायगढ़ लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य व  विशिष्ट अतिथि - रामकुमार यादव(चंद्रपुर विधायक),,,कमल गर्ग (अध्यक्ष-नगरपालिका खरसिया) एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता सनत राठौर गुरुजी (जांजगीर) के उपस्थिति में संपन्न हुआ। **अपने उद्बोधन में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने अपने विधानसभा के सपिया गाँव मे राठौर समाज के भवन के लिये 12 लाख रुपये की घोषणा किये हैं* राठौर समाज के द्वारा रामकुमार जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया। विदित हो कि आज दिनांक 07.02.2026 को स्थानीय रिया पैलेस खरसिया में प्रांतीय राठौर समाज के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। जहां राठौर समाज के लोगों द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत ढोल तासो व फटाके फोड़ पुष्प वर्षाकर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान और राज्य गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात राठौर समाज के लोगो द्वारा सभी अतिथियों का स्वाग...