सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई-ऑफिस प्रणाली से प्रशासनिक कार्यों में आएगी गति और पारदर्शिता *कलेक्टर के निर्देशन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित:-




*फाइल मूवमेंट, नोटशीट, एचआरएमएस व स्पैरो संचालन की दी गई विस्तृत और गहन जानकारी:-


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 23 फरवरी 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त विभागों एवं कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सृजन सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य  प्रशासनिक कार्यप्रणाली को डिजिटल माध्यम से अधिक पारदर्शी, समयबद्ध एवं दक्ष बनाना है।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अपूर्व टोप्पो ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली शासन की प्राथमिकता  में शामिल एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे विभागीय कार्यों में पारदर्शिता आएगी तथा फाइलों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब की समस्या समाप्त होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित  करते हुए कहा कि वे ई-ऑफिस एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें।


संयुक्त कलेक्टर पूजा बंसल ने राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को गंभीरता से समझने और उनका अक्षरशः पालन करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली को अपनाने से न केवल कार्यों की निगरानी आसान होगी, बल्कि जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

राज्य स्तर से आए प्रशिक्षक विश्वास निगम एवं अमितेश शुक्ला ने ई-ऑफिस के संचालन की तकनीकी बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान फाइल मूवमेंट, ई-नोटशीट तैयार करना, दस्तावेजों का डिजिटल संधारण, सुरक्षा एवं गोपनीयता प्रोटोकॉल, लॉगिन प्रक्रिया, डिजिटल हस्ताक्षर तथा अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा तत्परता से किया गया।

एनआईसी के प्रोग्रामर ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य विभागीय कार्यों को पूर्णतः डिजिटल रूप से सुव्यवस्थित करना है, जिससे कागजी प्रक्रिया में कमी लाई जा सके और प्रशासनिक कार्यों में तीव्रता व पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली शासन की ‘पेपरलेस ऑफिस’ अवधारणा को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे प्राप्त प्रशिक्षण को गंभीरता से समझते हुए अपने-अपने कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि जिले में डिजिटल प्रशासन को नई दिशा मिल सके।


हेमंत कुमार टंडन 

जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

देशसेवा से जनसेवा तक का गौरवशाली सफर: पूर्व सैनिक किशोर कुमार चौहान के हाथों में रायगढ़ पत्रकार महासंगठन की कमान, सर्वसम्मति से बने जिला अध्यक्ष

रायगढ़। 18 फरवरी 2026 को रिया पलेश होटल में आयोजित छत्तीसगढ़ पत्रकार महासंगठन  जिला रायगढ़ की ऐतिहासिक बैठक में पत्रकारिता जगत ने एकजुटता, विश्वास और संकल्प का ऐसा संदेश दिया, जिसने पूरे जिले में नई ऊर्जा भर दी। इस बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व सैनिक एवं जुझारू पत्रकार किशोर कुमार चौहान को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।                 जिला उपाध्याय. हेमंत कुमार टंडन                     जिला उपाध्याय विद्या चौहान                     जिला महासचिव सुनील गुप्ता                       जिला  सचिव  यशोदा यादव                जिला संगठन  सचिव शेखर नायक                 जिला कोसा अध्यक्ष यशवंत डनसेना                 जिला मीडिया प्रभारी पूजा जयसवाल     ...