सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जल ही जीवन है के संदेश के साथ ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ परसकोल में जल अर्पण दिवस का हुआ आयोजन


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 12 फरवरी 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में विकासखंड खरसिया के ग्राम पंचायत परसकोल में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल अर्पण दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल की शुद्धता, संरक्षण और सतत उपयोग के प्रति जागरूक करना था।
          कार्यक्रम के दौरान एफटीके के माध्यम से जल परीक्षण का प्रदर्शन किया गया तथा जल बहिनियों को इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों को जल गुणवत्ता के महत्व को विस्तार से समझाया गया और जल से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जल शुद्धता बनाए रखने, जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता रखने तथा भविष्य की जल सुरक्षा हेतु नियमित रूप से जल कर का भुगतान करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। साथ ही जल संसाधनों की रक्षा को हम सभी का सामूहिक कर्तव्य बताया गया। उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई।
          कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया। बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा “जल ही जीवन है” के नारों के साथ प्रभात फेरी निकालकर पूरे ग्राम में जनजागरूकता का संदेश प्रसारित किया।
     इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गबेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिदार, जनपद पंचायत खरसिया अध्यक्ष रामकुमारी राठिया, जनपद पंचायत खरसिया उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गबेल, ग्राम पंचायत परसकोल के सरपंच जयसिंह सिदार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायगढ़ की कार्यपालन अभियंता प्रतिभा नवरत्न, सहायक अभियंता एस.आर. नारनौरे, उप अभियंता उमा सिदार सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमुना पुलिया पर अनियंत्रित कार टकराई, चार युवक घायल

लैलूंगा। विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम जमुना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर जमुना पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कार को सुनील यादव चला रहा था तथा उसके साथ तीन अन्य युवक सवार थे। देर रात पुलिया से टकराने के बाद कार उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।

जैतपुर सरपंच को पीडीएस दुकान दिलाने के नाम ठगी*तेजकुमार उर्फ पप्पू साहु पर जैतपुर सरपंच से 20 हजार की ठगी का आरोपदुकान संचालक नाम ट्रांसफर के लिए डीएम/एसडीएम को चार्ज देने की बात कहकर नकद वसूली

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) :- क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन बिलाईगढ़ से जुड़े ऑपरेटर तेजकुमार उर्फ पप्पू साहू पर जैतपुर के सरपंच से राशन दुकान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लेने का आरोप है। सरपंच के कथित बयान के अनुसार सितंबर 2025 में आरोपी ने यह कहकर राशि ली कि दुकान ट्रांसफर/सोसायटी को दूसरे के नाम करने हेतु डीएम/एसडीएम को चार्ज देना पड़ेगा, जिसके बाद दुकान आबंटित हो जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो दुकान का आबंटन हुआ और न ही राशि लौटाई गई। दुकान की स्थिति पूछने पर “आज-कल हो जाएगा” कहकर लगातार टालमटोल करता रहा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण दुकान का आबंटन पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया के तहत होता है—जिसमें विज्ञापन, आवेदन, पात्रता जांच, समिति की अनुशंसा और सक्षम अधिकारी का अंतिम आदेश शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का नकद लेन-देन अवैध है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रकरण धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आएगा, जिसमें आपराधिक प्रकरण, विभागीय जां...

क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया व विधायक उमेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

खरसिया । प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रायगढ़ और शक्ति जिला के राठौर समाज के पदाधिकारयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायगढ़ लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य व  विशिष्ट अतिथि - रामकुमार यादव(चंद्रपुर विधायक),,,कमल गर्ग (अध्यक्ष-नगरपालिका खरसिया) एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता सनत राठौर गुरुजी (जांजगीर) के उपस्थिति में संपन्न हुआ। **अपने उद्बोधन में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने अपने विधानसभा के सपिया गाँव मे राठौर समाज के भवन के लिये 12 लाख रुपये की घोषणा किये हैं* राठौर समाज के द्वारा रामकुमार जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया। विदित हो कि आज दिनांक 07.02.2026 को स्थानीय रिया पैलेस खरसिया में प्रांतीय राठौर समाज के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। जहां राठौर समाज के लोगों द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत ढोल तासो व फटाके फोड़ पुष्प वर्षाकर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान और राज्य गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात राठौर समाज के लोगो द्वारा सभी अतिथियों का स्वाग...