सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अमित साहू बने रायगढ़ जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी।भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दीवान, मनोरंजन साहू, महेश साहू सहित शुभचिंतकों ने दी बधाई शुभकामनाएं।



रायगढ़/ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. श्री पवन साय जी के मार्गदर्शन एवं भाजपा संभाग प्रभारी श्री रामू रोहरा जी तथा जिला प्रभारी श्री प्रशांत सिंह ठाकुर जी के निर्देशानुसार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी के अनुशंसा पर रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरूणधर दीवान जी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू द्वारा जिला पदाधिकारी की सूची जारी की गई।
जिसमें खरसिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत युवा भाजपा नेता अमित साहू को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

युवा भाजपा नेता अमित साहू को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी बनने पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर में सभी चाहने वालों में हर्ष व्याप्त है और फोन से एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उज्जवल भविष्य की कामनाये, बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ दी, बधाई का दौर जारी है।

वहीं अमित साहू ने कहा की मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को रायगढ़ जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी जैसा महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, रायगढ़ विधायक मंत्री श्री ओपी चौधरी जी, रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरूणधर दीवान जी, महामंत्री श्री विकास केडिया जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू जी, खरसिया छाया विधायक श्री महेश साहू जी, खरसिया मंडल अध्यक्ष श्री विजय शर्मा जी व जिले के सभी पदाधिकारियों का हृदय की गहराई से धन्यवाद अर्पित किया और कहा की जिस विश्वास के साथ दायित्व दिया है उसे पूरी लगन, मेहनत और निष्ठा से कार्य करते हुये संगठन की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए समाज एवं क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास पहुंचे साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु कार्य किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमुना पुलिया पर अनियंत्रित कार टकराई, चार युवक घायल

लैलूंगा। विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम जमुना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर जमुना पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कार को सुनील यादव चला रहा था तथा उसके साथ तीन अन्य युवक सवार थे। देर रात पुलिया से टकराने के बाद कार उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।

जैतपुर सरपंच को पीडीएस दुकान दिलाने के नाम ठगी*तेजकुमार उर्फ पप्पू साहु पर जैतपुर सरपंच से 20 हजार की ठगी का आरोपदुकान संचालक नाम ट्रांसफर के लिए डीएम/एसडीएम को चार्ज देने की बात कहकर नकद वसूली

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) :- क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन बिलाईगढ़ से जुड़े ऑपरेटर तेजकुमार उर्फ पप्पू साहू पर जैतपुर के सरपंच से राशन दुकान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लेने का आरोप है। सरपंच के कथित बयान के अनुसार सितंबर 2025 में आरोपी ने यह कहकर राशि ली कि दुकान ट्रांसफर/सोसायटी को दूसरे के नाम करने हेतु डीएम/एसडीएम को चार्ज देना पड़ेगा, जिसके बाद दुकान आबंटित हो जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो दुकान का आबंटन हुआ और न ही राशि लौटाई गई। दुकान की स्थिति पूछने पर “आज-कल हो जाएगा” कहकर लगातार टालमटोल करता रहा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण दुकान का आबंटन पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया के तहत होता है—जिसमें विज्ञापन, आवेदन, पात्रता जांच, समिति की अनुशंसा और सक्षम अधिकारी का अंतिम आदेश शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का नकद लेन-देन अवैध है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रकरण धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आएगा, जिसमें आपराधिक प्रकरण, विभागीय जां...

क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया व विधायक उमेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

खरसिया । प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रायगढ़ और शक्ति जिला के राठौर समाज के पदाधिकारयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायगढ़ लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य व  विशिष्ट अतिथि - रामकुमार यादव(चंद्रपुर विधायक),,,कमल गर्ग (अध्यक्ष-नगरपालिका खरसिया) एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता सनत राठौर गुरुजी (जांजगीर) के उपस्थिति में संपन्न हुआ। **अपने उद्बोधन में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने अपने विधानसभा के सपिया गाँव मे राठौर समाज के भवन के लिये 12 लाख रुपये की घोषणा किये हैं* राठौर समाज के द्वारा रामकुमार जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया। विदित हो कि आज दिनांक 07.02.2026 को स्थानीय रिया पैलेस खरसिया में प्रांतीय राठौर समाज के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। जहां राठौर समाज के लोगों द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत ढोल तासो व फटाके फोड़ पुष्प वर्षाकर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान और राज्य गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात राठौर समाज के लोगो द्वारा सभी अतिथियों का स्वाग...