सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनदर्शन: कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं*आवेदनों का समयबद्धता के साथ नियमानुसार निराकरण के दिए निर्देश**आवास, शौचालय, पेंशन दिलाने सहित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए




मुंगेली 24 फरवरी 2026// जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के दूर-दराज ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन आम जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। लोग प्रशासन पर विश्वास रखते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा लेकर यहां आते हैं, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए तथा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए।
      जनदर्शन में विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए, इनमें ग्राम नुनियाकछार की कलेश बाई ने प्रधानमंत्री आवस योजना का लाभ दिलाने की मांग की। लालाकापा की इस्माइली ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने, ग्राम टिंगीपुर की प्रीति गोस्वामी ने दसवीं कक्षा की अंकसूची में नाम संशोधन कराने, काली मंदिर वार्ड के निवासियों ने जर्जर एवं झुके हुए विद्युत तारों को बदलवाने की मांग रखी, जिससे संभावित दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। वहीं ग्राम केस्तरपुरा के विनोद कुमार ने नक्शा बटांकन एवं सीमांकन कराने, ग्राम कारेसरा के मनीराम ने दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम कठौतिया के लालाराम प्रधान ने आधार कार्ड में त्रुटि सुधार कराने सहित अन्य लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणवार समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
  कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों का निराकरण मौके पर ही संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल हल किया जाए। जटिल मामलों में जांच कर स्पष्ट प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए तथा आवेदक को प्रकरण की स्थिति से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान //बरौल// साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आमगांव परियोजना के अंतर्गत आज ग्राम पटना के युवाओं के लिए खुशखबरी आई, जब स्थानीय ग्रामवासियों को रोजगार से जोड़ते हुए नियुक्ति पत्र एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।    यह उपलब्धि सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की सक्रिय पहल और प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा एसईसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा था, जिसका सुखद परिणाम आज देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पटना के रामनारायण सिंह, ईश्वर प्रसाद सिंह, जागेश्वर प्रसाद एवं संदीप कुमार को एसईसीएल क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजय ंिसह (एसईसीएल क्षेत्र विश्रामपुर) की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इन युवाओं के लिए यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में एक नई शुरुआत है, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस...