सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोरबा को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए कलेक्टर ने शुरू की पहल खेल एवं शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने, स्वच्छ और सुंदर शहर की दिशा में फोकस

कोरबा को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए कलेक्टर ने शुरू की पहल खेल एवं शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने, स्वच्छ और सुंदर शहर की दिशा में फोकस

इदिरा स्टेडियम, पोखरी, तालाब और सार्वजनिक स्थलों के समग्र विकास के दिए निर्देश
पीजी कॉलेज में बनेगा एथलेटिक रनिंग ट्रैक, लघु इनडोर स्टेडियम तथा इनडोर कबड्डी कोर्ट
सर्वमंगला उद्यान को विकसित करने के दिए निर्देश

कोरबा, 25 फरवरी 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शहर को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के साथ ही खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु पीजी कॉलेज मैदान, इंदिरा स्टेडियम, यूपीएससी-पीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रस्तावित नालंदा परिसर, तालाबों का सौंदर्यीकरण, शहरवासियों के मनोरंजन हेतु मानिकपुर पोखरी का कायाकल्प, तथा स्वच्छ पर्यावरण हेतु ऑक्सीजोन विकसित करने की दिशा में पहल करते हुए आज नगर निगम द्वारा संचालित विकास एवं अधोसंरचना से संबंधित विभिन्न कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थलों पर पहुंचकर प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने शहर स्थित शासकीय इंजीनियर विश्वेश्वरैया पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु एथलेटिक रनिंग ट्रैक, लघु इनडोर स्टेडियम तथा इनडोर कबड्डी कोर्ट विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणुबाला शर्मा से चर्चा करते हुए कहा कि खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएँ, यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
पोड़ीबहार स्थित विकसित ऑक्सीजोन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने वहाँ उपलब्ध पाथ-वे एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एमओयू के अनुरूप सुचारू संचालन सुनिश्चित करने तथा रख-रखाव की नियमित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिल सके।
कलेक्टर  दुदावत ने मानिकपुर स्थित पोखरी का निरीक्षण कर इसके समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने एसईसीएल कोरबा को विस्तृत कार्ययोजना एवं प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुड़ापार तालाब के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इसके समुचित विकास के लिए पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत संभावनाएँ तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से तालाब क्षेत्र को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं आकर्षक स्वरूप दिया जा सकता है।
राताखार स्थित मटन मार्केट का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाजार को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाने के लिए आवश्यक सुविधाएँ विकसित करने हेतु विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं दोनों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।
निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने सर्वमंगला मंदिर स्थित गार्डन का अवलोकन किया। उन्होंने गार्डन के सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधाओं और हरित क्षेत्र के विस्तार हेतु समग्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह स्थल श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने, इस दिशा में योजनाबद्ध कार्य किया जाए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने टीपी नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए स्टेडियम परिसर एवं उससे संबंधित सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्टेडियम तथा राजीव गांधी ऑडिटोरियम के संपूर्ण नवीनीकरण (रेनोवेशन) के निर्देश दिए, ताकि इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा सके।
इसके अतिरिक्त प्रस्तावित नालंदा परिसर स्थल का अवलोकन कर उसके सुनियोजित विकास पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्टेडियम परिसर में हॉकी स्टेडियम एवं इनडोर स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य आधुनिक मानकों के अनुरूप, दीर्घकालिक उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए तथा उच्च गुणवत्ता के साथ किए जाएँ।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान //बरौल// साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आमगांव परियोजना के अंतर्गत आज ग्राम पटना के युवाओं के लिए खुशखबरी आई, जब स्थानीय ग्रामवासियों को रोजगार से जोड़ते हुए नियुक्ति पत्र एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।    यह उपलब्धि सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की सक्रिय पहल और प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा एसईसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा था, जिसका सुखद परिणाम आज देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पटना के रामनारायण सिंह, ईश्वर प्रसाद सिंह, जागेश्वर प्रसाद एवं संदीप कुमार को एसईसीएल क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजय ंिसह (एसईसीएल क्षेत्र विश्रामपुर) की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इन युवाओं के लिए यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में एक नई शुरुआत है, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस...