सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जल संचय–जन भागीदारी से जनजागरूकता की ओर कार्यशाला आयोजित

जल संचय–जन भागीदारी से जनजागरूकता की ओर कार्यशाला आयोजित

संवाददाता: रामकुमार प्रजापति

बरौल। जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से “जल संचय–जन भागीदारी” अभियान के तहत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिंतामणि महराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सांसद ने अपने संबोधन में जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए वैज्ञानिक खेती और सुनियोजित जल प्रबंधन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में ग्रामीण क्षेत्र नदी, नाले, तालाब और कुओं पर निर्भर थे, लेकिन जलस्रोतों के सूखने से भूजल दोहन तेजी से बढ़ा है। लगातार बोरिंग और अंधाधुंध उपयोग के कारण भूजल स्तर गिरता जा रहा है। ऐसे में जल का सीमित उपयोग और संरक्षण दोनों अनिवार्य हैं।
उन्होंने सरपंचों से शासन की जल, मृदा संरक्षण और सिंचाई योजनाओं की जानकारी लेकर ग्रामीणों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन” के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

डेटा आधारित जलभृत प्रबंधन पर जोर

केंद्रीय भू-जल बोर्ड, रायपुर से पहुंचे भू-गर्भ वैज्ञानिकों ने “डेटा आधारित जलभृत प्रबंधन योजना” के अंतर्गत जल प्रबंधन से लाभकारी खेती पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि अनियमित वर्षा और बढ़ती सिंचाई मांग के बीच डेटा आधारित वाटर प्लानिंग ही सतत कृषि का स्थायी समाधान है।
वैज्ञानिकों ने चेक डैम, परकोलेशन टैंक, फार्म पॉन्ड, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई, फसल विविधीकरण तथा वर्षा जल संचयन की आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का वैज्ञानिक आधार पर समाधान भी प्रस्तुत किया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने पंचायत स्तर तक जल संरक्षण की जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और विभागीय समन्वय से बेहतर सेवा वितरण संभव है।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने साइबर अपराध, नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूक किया। ग्रामीणों से साइबर ठगी से सतर्क रहने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़” का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। कृषि, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, वन, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, उद्यान, आदिवासी विकास एवं मनरेगा विभाग के अधिकारियों ने भी अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति संत सिंह, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान //बरौल// साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आमगांव परियोजना के अंतर्गत आज ग्राम पटना के युवाओं के लिए खुशखबरी आई, जब स्थानीय ग्रामवासियों को रोजगार से जोड़ते हुए नियुक्ति पत्र एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।    यह उपलब्धि सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की सक्रिय पहल और प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा एसईसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा था, जिसका सुखद परिणाम आज देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पटना के रामनारायण सिंह, ईश्वर प्रसाद सिंह, जागेश्वर प्रसाद एवं संदीप कुमार को एसईसीएल क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजय ंिसह (एसईसीएल क्षेत्र विश्रामपुर) की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इन युवाओं के लिए यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में एक नई शुरुआत है, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस...