सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम: कलेक्टर ने दवा सेवन कर किया एमडीए अभियान का शुभारंभ



*फाइलेरिया से आजीवन बचाव संभव, दवा पूरी तरह सुरक्षित*


*कलेक्टर ने कहा-भ्रम से दूर रहें, अनिवार्य रूप से करें दवा का सेवन*


रायगढ़, 10 फरवरी 2026/ राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने शासकीय हाईस्कूल रामभांठा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर अभियान का शुभारंभ किया और नागरिकों से सहभागिता की अपील की। मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे ने भी दवा का सेवन किया। 

          कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि फाइलेरिया से बचाव के उपाय अत्यंत सरल और प्रभावी हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही मानक खुराक का नियमित सेवन करने से इस बीमारी से आजीवन बचाव संभव है। उन्होंने आमजन को आश्वस्त किया कि दवाइयां पूरी तरह सुरक्षित हैं, अतः किसी भी प्रकार के संकोच या अफवाह में न आएं। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में शासकीय संस्थानों और शैक्षणिक परिसरों में दवा सेवन कराया जाएगा, जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर अपनी निगरानी में दवा खिलाएंगे।

*25 फरवरी तक चलेगा अभियान, मॉप-अप राउंड से छूटे लोग होंगे शामिल*

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जगत ने जानकारी दी कि 25 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत जिले के 4.64 लाख से अधिक नागरिकों को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 10 से 12 फरवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों एवं कॉलेजों में बूथ स्तर पर दवा सेवन कराया जाएगा, जबकि 13 से 22 फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे। 23 से 25 फरवरी के बीच मॉप-अप राउंड चलाकर छूटे हुए लोगों को कवर किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष से कम आयु के बच्चों और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी पात्र नागरिकों के लिए स्वास्थ्यकर्मी के सामने दवा सेवन अनिवार्य है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. टी.जी. कुलवेदी ने कहा कि समय पर नियंत्रण नहीं होने पर यह मच्छरजनित बीमारी स्थायी विकलांगता का कारण बन सकती है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, डॉ. सोनाली मेश्राम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमुना पुलिया पर अनियंत्रित कार टकराई, चार युवक घायल

लैलूंगा। विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम जमुना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर जमुना पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कार को सुनील यादव चला रहा था तथा उसके साथ तीन अन्य युवक सवार थे। देर रात पुलिया से टकराने के बाद कार उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।

श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन 16 से 23 फरवरी तक

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा (होर्रोगुडा) में श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव का पावन एवं भव्य आयोजन आगामी 16 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस अवसर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभ आयोजन सुनिश्चित हुआ है। कथा के दौरान व्यास पीठ पर राष्ट्रीय कथा व्यास, भागवत गौरव, श्रद्धेय लाडली रुचिता तिवारी जी विराजमान होकर अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुजनों को संगीतमय कथा का दिव्य रसास्वादन कराएंगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से हरि इच्छा तक निर्धारित किया गया है। आयोजन के प्रथम दिन 16 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालुजन शामिल होंगे। आयोजन को लेकर ग्राम होर्रोगुडा एवं आसपास के क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। आयोजक: समस्त ग्र...

जैतपुर सरपंच को पीडीएस दुकान दिलाने के नाम ठगी*तेजकुमार उर्फ पप्पू साहु पर जैतपुर सरपंच से 20 हजार की ठगी का आरोपदुकान संचालक नाम ट्रांसफर के लिए डीएम/एसडीएम को चार्ज देने की बात कहकर नकद वसूली

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) :- क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन बिलाईगढ़ से जुड़े ऑपरेटर तेजकुमार उर्फ पप्पू साहू पर जैतपुर के सरपंच से राशन दुकान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लेने का आरोप है। सरपंच के कथित बयान के अनुसार सितंबर 2025 में आरोपी ने यह कहकर राशि ली कि दुकान ट्रांसफर/सोसायटी को दूसरे के नाम करने हेतु डीएम/एसडीएम को चार्ज देना पड़ेगा, जिसके बाद दुकान आबंटित हो जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो दुकान का आबंटन हुआ और न ही राशि लौटाई गई। दुकान की स्थिति पूछने पर “आज-कल हो जाएगा” कहकर लगातार टालमटोल करता रहा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण दुकान का आबंटन पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया के तहत होता है—जिसमें विज्ञापन, आवेदन, पात्रता जांच, समिति की अनुशंसा और सक्षम अधिकारी का अंतिम आदेश शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का नकद लेन-देन अवैध है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रकरण धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आएगा, जिसमें आपराधिक प्रकरण, विभागीय जां...