सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महतारी वंदन योजना के तहत रायगढ़ जिले की 2 लाख 97 हजार 819 महिलाओं को 25वीं किस्त की राशि अंतरित



*विकास की मुख्यधारा से जुड़ रही मातृशक्तिः महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल:;

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 68 लाख महिलाओं के खातों में अंतरित की योजना की 25वीं किस्त:-

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित:-

*मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा गया सीधा प्रसारण:-

रायगढ़, 8 मार्च 2026/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर में आयोजित ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन’ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 68 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की राशि सीधे अंतरित की। योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले की कुल 2 लाख 97 हजार 819 पात्र महिलाओं को योजना की 25वीं किस्त के रूप में 27 करोड़ 23 लाख 54 हजार 750 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। बता दे योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपने परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ छोटे-मोटे स्वरोजगार, बचत तथा बच्चों की शिक्षा जैसे कार्यों में भी सहयोग प्राप्त कर रही हैं। जिले की बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
          इस अवसर पर रायगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। रायगढ़ के नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा और धरमजयगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में भी जनप्रतिनिधियों और महिलाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुए।
        ‘सशक्त अउ स्वावलंबी नारी, हमर छत्तीसगढ़ के चिन्हारी’ थीम पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ के साथ हुई। इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रति माह एक हजार रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘लखपति दीदी’ योजना के माध्यम से भी महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। सभापति डिग्री लाल साहू ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल ने बेटियों को शिक्षित कर समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। जनपद पंचायत अध्यक्ष सुजाता चौहान ने स्वस्थ नारी-स्वस्थ भारत का संदेश दिया। जिला पंचायत सदस्य सुषमा खलखो ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य विनीता अग्रवाल ने महिलाओं से अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

*महिला खिलाड़ियों का हुआ सम्मान:-

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाली महिला खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। पैरा योगा में वर्षा कश्यप, पैरा ताइक्वांडो में इशिका अरोरा एवं परी नूर तथा बैडमिंटन में आन्या विजयवर्गीय और अदिति सिंह को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अप्रैल 2026 में चीन में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रस्सा-कसी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि और महिला समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

*57 ग्राम पंचायतें बाल विवाह मुक्त घोषित:-

जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान बाल विवाह मुक्त घोषित की गई। 57 ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी एल.आर. कच्छप ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028-29 तक पूरे छत्तीसगढ़ को बाल विवाह से मुक्त करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ ली।

*हितग्राही महिलाओं ने साझा किए अनुभव:-

महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। रायगढ़ की गीता मानिकपुरी ने बताया कि वे योजना से प्राप्त राशि से अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए बचत कर रही हैं। वहीं मानसी देवांगन ने कहा कि इस सहायता से उनके सिलाई कार्य को विस्तार मिला है, जिससे परिवार की आय में वृद्धि हुई है। कार्यक्रम में त्रिवेणी डहरे, राम श्याम डनसेना, सोहन चौधरी, विनीता अग्रवाल, पवन शर्मा, सनत नायक, सुभाष पाण्डेय, शीला तिवारी, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, अतिरिक्त सीईओ महेश पटेल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और महिलाएं उपस्थित रहीं।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

     रायगढ़, 3 मार्च । खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक की अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (35 वर्ष), पिता स्व. प्यारेलाल चौहान, निवासी ग्राम परासकोल* के रूप में हुई है।             घटना की सूचना मिलते ही शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन पर एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर पेट, गले एवं अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए।                                  अरोपी            मृतक की बहन खुशबू चौहान ने बताया कि रात में सड़क की ओर से हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनाई दी थी, किंतु ध्यान नहीं दिया गया। अगले दिन सुबह खेत में शव मिलने की सूचन...

मुहल्ले में नाचने की बात को लेकर युवकों के बीच जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने निकली जुलूस रैली

 ग्राम संकरा*घटना के चंद घंटे के भीतर सभी 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*  साइस वाणी न्यूज  लोकेश गायकवाड़   धरसीवां (संकरा) प्रार्थी मयंक साहू, निवासी ग्राम सांकरा थाना धरसींवा ने पुलिस चौकी सिलतरा/थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.03.2026 को होली त्यौहार के दौरान दोपहर लगभग 02ः00 बजे वह अपने छोटे भाई शिखर साहू, चचेरे भाई दिपांशु साहू, मोहनिश साहू तथा गिरीराज साहू के साथ बजरंग चौक में होली खेल रहा था। उसी समय गांव का हिम्मत मनहर अपने साथियों लोकेश्वर घृतलहरे, हरीश डहरिया एवं कोमल मनहर के साथ वहां आया और वे लोग भी उनके साथ नाचने लगे। नाचते समय उक्त लोग प्रार्थी के छोटे भाई शिखर साहू के साथ धक्का-मुक्की करने लगे जिस पर शिखर साहू ने उन्हें आराम से नाचने के लिए कहा, तो वे लोग विवाद करने लगे। तब प्रार्थी ने सभी को समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया। शाम लगभग 05ः00 बजे प्रार्थी का चचेरा भाई मोहनिश साहू आकर बताया कि हिम्मत मनहर अपने साथियों के साथ शिखर साहू के साथ मारपीट कर रहा है। प्रार्थी तुरंत मौके पर गया देखा कि लोकेश्वर घृतलहरे, ...

खरसिया ब्लॉक के ग्राम परसकोल में युवक की मौत, सक के घेरे में खरसिया पुलिस ने पाच लोग को लिया हिरासत*

 खरसिया ग्राम परसकोल में शनिवार रात करीब 7 बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनिल चौहान के रूप में हुई है जिसका उम्र 30, साल बताया जा रहा हय जो अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य बताया जा रहा है। परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं। परिजनों के अनुसार, रात में कुछ लोग अनिल को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। कुछ देर बाद झगड़े जैसी आवाजें सुनाई दीं, लेकिन देर रात तक अनिल घर वापस नहीं लौटा। सुबह जब उसकी बहन शौच के लिए बाहर निकली तो उसने देखा कि गांव का ही एक व्यक्ति, मोतीलाल सिदार, खेत की ओर से आ रहा था और उसे देखकर भागने लगा। शक होने पर जब बहन खेत की ओर गई तो वहां अनिल की लाश पड़ी मिली। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना खरसिया के प्रभारी राजेश जांगड़े मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान संदेह के घेरे में आए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि डॉग स्क्वायड की मदद से एक संदिग्ध, मोतीलाल सिदार, की पहचान की ग...