*सरसीवां से लगभग 3 कीलोमीटर पर तिलाईपाली मोड बना दुर्घटना का गढ़*
साईंस वाणी न्यूज़
हीरासेन खरे
सारंगढ़ बिलाईगढ़- सरसीवा से लगभग 3 कीलोमीटर दूर तिलाईपाली मोड दुर्घटना का गढ़ बन चुका है आपको बता दे सरसीवां से सारंगढ़ रोड पर स्थित यह मोड क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहा है फिर भी शासन प्रशासन को कोई ध्यान नहीं, यह खतरनाक मोड़ होने के बावजूद भी यहां कोई भी साइन बोर्ड नहीं है, जैसे कि गाड़ी धीरे चलाएं, आगे खतरनाक मोड़ है, दुर्घटना जनित क्षेत्र आदि इस प्रकार का साइन बोर्ड होना चाहिए लेकिन इस मोड़ पर किसी भी प्रकार का साइन बोर्ड नहीं है जिससे आए दिन यहां पर कोई ना कोई दुर्घटना हुआ रहता है, आज एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया ड्राइवर ने बताया कि रात में एक मोटरसाइकिल को बचाते बचाते ट्रक ड्राइवर अनियंत्रित हो गया वाहन क्रमांकCG04PD5916 अनियंत्रित होकर पलट गया बलौदा बाजार से सीमेंट लेकर सारंगढ़ की ओर जा रहा था इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन
ट्रक पर लोड सीमेंट सब जमीन पर बिखर गया और ट्रक को भी नुकसान हुआ है, इससे शासन की लापरवाही भी कहा जा सकता है,
देखना यह है की खबर छपने के बाद शासन प्रशासन नींद से जगाता है कि नहीं


टिप्पणियाँ