सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बलिया: अपूर्वा नर्सिंग होम के संचालक समेत 5 डक्टरों कस विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज ,गिरफ्तारी नही।

जनपद के चर्चित अपूर्वा नर्सिंग होम में लेजर विधि से पथरी का ऑपरेशन कराने आई महिला का डक्टरों ने किया ओपन सर्जरी हुई मौत,मचा बवाल । परिजनों की तहरीर पर 5 डक्टरों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज लेकिन राजनीतिक प्रभाव में गिरफ्तारी नही हुई ।

बताते चले कि 22 मार्च को दिन में 2 बजे के लगभग अनिशा पांडे 24 वर्ष निवासी देवकली थाना सुखपुरा अपने परिजनों के साथ अपूर्वा नर्सिंग होम में पथरी का ऑपरेशन लेजर विधि से कराने पहुँची , जिसका 6माह पहले सीजेरियन आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था ।अपूर्वा नर्सिंग होम के काउंटर पर परिजनों ने 50000 रुपये जमा किये और इसके बाद अनिशा पांडे को डॉ0 ज्योत्स्ना सिंह ,डॉ0 अपूर्वा सिंह ,डॉ0 दीपक सिंह, डॉ0 संजय सिंह एवं डाक्टर रोहन गुप्ता आपरेशन थियेटर में लेकर चले गए ।
कुछ देर बाद डाक्टर ज्योत्स्ना सिंह बाहर आई और परिजनों से बोली कि अनिशा को तत्काल मेदांता हास्पिटल ले जाये स्थिति ठीक नही है । मौके पर मौजूद परिजनों ने जाकर देखा तो अनिशा का ओपन आपरेशन किया गया था और उसकी मौत हो चुकी थी लेकिन डाक्टर ज्योत्स्ना द्वारा बरगलाने का प्रयास किया जा रहा था ।

परिजनों के हंगामे के बाद मौके पर पहुची पुलिस टीम और जिला प्रशासन के लोगो द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।वही परिजनों के तहरीर के आधार पर डॉ0 ज्योत्स्ना सिंह ,डॉ0 अपूर्वा सिंह,डॉ0 दीपक सिंह ,डॉ0 संजय सिंह एवं डॉ0 रोहन गुप्ता के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया ।जब कि मौके पर मौजूद किसी भी डाक्टर की गिरफ्तारी नही हुई । वही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हास्पिटल के ओटी को सील कर दिया ।अन्य मरीजो के हास्पिटल में होने की दशा में नर्सिंग होम को सील नही किया जा सका ।

अब सबसे बड़ा सवाल है कि लेजर विधि से ऑपरेशन की फीस जमा कराने वाले डॉक्टो द्वारा ओपन आपरेशन कर एक दुधमुँहे बच्चे से माँ का साया छिनने वाले डक्टरों कि गिरफ्तारी क्यो नही हुई और किसके इसारे पर ।क्या बलिया में कत्ल गाह के रूप में चल रहे निजी हॉस्पिटलों के पीछे किसी बड़े सफेद पोस का संरक्षण तो नही ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई

    25 मार्च, रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।          प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को स्थानीय युवती (उम्र 29 वर्ष) द्वारा महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू निवासी सरिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरी सहमी युवती ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी युवती को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां भी उसने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।          युवती द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः दिनांक 05 मार्च 2026 को सरिया बुलाकर बाजार चौक में...

लैलूंगा के घटगांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़!

 लैलूंगा के घटगांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़!  संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का काला खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमनार में हुई बड़ी कार्रवाई की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अफीम की अवैध फसल मिलने से पूरे प्रशासनिक तंत्र में सनसनी फैल गई है। लगातार सामने आ रहे मामलों ने यह साफ कर दिया है कि जिले में कहीं न कहीं संगठित स्तर पर मादक पदार्थों की खेती का नेटवर्क सक्रिय है। सूत्रों के अनुसार घटगांव ग्राम के कम से कम तीन अलग-अलग खेतों में अफीम की फसल लहलहाती पाई गई है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले का खुलासा प्रशासनिक टीम ने नहीं, बल्कि भाजपा नेता रवि भगत ने किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस अवैध खेती का पर्दाफाश किया, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया। गौरतलब है कि महज तीन दिन पहले ही तमनार थाना क्षेत्र के आमघाट में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पकड़ी गई थी। अब घटगांव में फिर से वही तस्वीर सामने आना प्र...