*सारंगढ़ जिले के किसान भी करेंगे मधुमक्खी पालन, नवीन तकनीकियो से 50 कृषकों ने लिया प्रशिक्षण*
साईंस वाणी न्यूज़
हीरासेन खरे
इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल जी के मार्गदर्शन में डॉ. विवेक त्रिपाठी (निदेशक अनुसन्धान संचालक) एवं डॉ. एस.एस. टुटेजा (निदेशक विस्तार सेवाएँ) के निर्देशन में “ राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन ” के तहत् कृषि विज्ञान केंद्र –बोइरदादर रायगढ़ द्वारा दिनांक- 19.03.2026 से 25.03.2026 तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 50 महिला एवं पुरुष कृषकों हेतु 7 दिवसीय प्रशिक्षण सह अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया | जिसका समापन समारोह दिनांक- 25.03.2026 को डॉ. संजय कन्नौजे, कलेक्टर एवं जिलाधीश, संजय भूषण पांडे, अध्यक्ष जिला पंचायत सारंगढ़ , उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़ की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ | उक्त कार्यक्रम में डॉ. बी.एस.राजपूत, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र – रायगढ़, आशुतोष श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि, आकांक्षा उपाध्याय, सहायक संचालक उद्यानिकी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, डॉ. के.के. पैकरा, डॉ. सी.पी.एफ. सोलंकी एवं डॉ. भोगेश्वरी साहू, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र- रायगढ़, दीपक कुमार बंजारे, प्र.वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सारंगढ़, जे.पी. गुप्ता, बोधराम सतनामी, मनीराम राम पैंकरा,भागवत प्रसाद सोनी, कृषि विकास अधिकारी सारंगढ़ एवं संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं आत्मा योजनान्तर्गत कार्यरत बी.टी.एम एवं ए.टी.एम. उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ