सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अफीम की खेती बंद करो! नारों से गूंजा रायगढ़, कांग्रेस ने हजारो कार्यकर्ता के साथ किया भाजपा कार्यालय का घेराव*







प्रदेश में तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ गुरुवार को रायगढ़ में कांग्रेस का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के माननीय अध्यक्ष श्री नगेन्द्र नेगी शहर अध्यक्ष शाखा यादव के दिशानिर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया


दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन रायगढ़ से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ा। हाथों में झंडे और बैनर लिए कार्यकर्ता “नशे का कारोबार बंद करो”, “भाजपा सरकार जवाब दो” 



जैसे तीखे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। भाजपा कार्यालय के पास पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करते हुए बैरिकेडिंग की गईथी, लेकिन उग्र प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स को तोड़ने का प्रयास किया, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही



प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं, जिन्होंने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमक जमकर नारेबाजी की


 

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा ह हेऔर इससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस आने वाले समय में और भी बड़ा जनआंदोलन करेगी।


*कांग्रेस का काफिला कांग्रेस भवन से निकला*



कांग्रेस का विशाल काफिला रायगढ़ के कांग्रेस भवन से शुरू हुआ, जिसमें जिले भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस शहर के प्रमुख मार्ग स्टेशन चौक से होते हुए गांधी प्रतिमा एसपी ऑफिस के सामने से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचा, जहां घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में काफी देर तक धक्का मुक्की होते रही।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुहल्ले में नाचने की बात को लेकर युवकों के बीच जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने निकली जुलूस रैली

 ग्राम संकरा*घटना के चंद घंटे के भीतर सभी 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*  साइस वाणी न्यूज  लोकेश गायकवाड़   धरसीवां (संकरा) प्रार्थी मयंक साहू, निवासी ग्राम सांकरा थाना धरसींवा ने पुलिस चौकी सिलतरा/थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.03.2026 को होली त्यौहार के दौरान दोपहर लगभग 02ः00 बजे वह अपने छोटे भाई शिखर साहू, चचेरे भाई दिपांशु साहू, मोहनिश साहू तथा गिरीराज साहू के साथ बजरंग चौक में होली खेल रहा था। उसी समय गांव का हिम्मत मनहर अपने साथियों लोकेश्वर घृतलहरे, हरीश डहरिया एवं कोमल मनहर के साथ वहां आया और वे लोग भी उनके साथ नाचने लगे। नाचते समय उक्त लोग प्रार्थी के छोटे भाई शिखर साहू के साथ धक्का-मुक्की करने लगे जिस पर शिखर साहू ने उन्हें आराम से नाचने के लिए कहा, तो वे लोग विवाद करने लगे। तब प्रार्थी ने सभी को समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया। शाम लगभग 05ः00 बजे प्रार्थी का चचेरा भाई मोहनिश साहू आकर बताया कि हिम्मत मनहर अपने साथियों के साथ शिखर साहू के साथ मारपीट कर रहा है। प्रार्थी तुरंत मौके पर गया देखा कि लोकेश्वर घृतलहरे, ...

ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

  10 मार्च, रायगढ़। महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में तमनार पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गांव का एक युवक महिला को ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे प्रताड़ित होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।          जानकारी के अनुसार थाना तमनार में मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की जा रही थी। मृतिका (उम्र 26 वर्ष) निवासी ग्राम सेमीजोर ने दिनांक 6 फरवरी की दोपहर अपने रसोई कमरे की मेन पाटी में गमछा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी*। घटना के बाद परिजनों ने महिला को जीवित समझकर फोर्टिस अस्पताल उर्जानगर तमनार लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तमनार पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही, घटनास्थल निरीक्षण तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।       मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने पुलिस को मृतिका द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट तथा मोबाइल में सुरक्षित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग प्र...

खरसिया में गरजे कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष धनंजय बायल बोले— भाजपा शासन में अपराध बेलगाम

खरसिया। खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान ब्लॉक उपाध्यक्ष धनंजय बायल ने प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तेजी से हत्या, लूट, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे आम जनता के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। संजय चौहान   ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराती नजर आ रही है। अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार सामने आ रही घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि कानून का डर अपराधियों के मन से खत्म होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार को तत्काल सख्त कदम उठाते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। संजय चौहान ने कहा कि जनता की सुरक्षा किसी भी सरकार की पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। अगर समय रहते सरकार ने अपराध पर लगाम नहीं लगाई...