साइंस वाणी न्यूज़ खरसिया- खरसिया में रंगों का त्योहार होली को बहुत शांति पूर्ण तरीके से मनाया गया सूतक काल और चंद्र ग्रहण के बाद रात 11:00 ग्रामीणों के द्वारा होलिका दहन किया गया सुबह होते ही चार मार्च को सभी रंग गुलाल हाथ में लिए छोटे बड़े उच नीच के भेदभाव को भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाए डंडा नाच जो कि हमारी संस्कृति की पुरानी परंपरा है होली के त्यौहार में घर-घर जाकर डंडा नाच नचा गान कर रहे थे जो आज भी बरकरार है गांव की गलियों में छोटी-छोटी बच्चियों के द्वारा हाथ में डंडा लेकर डंडा नाच कर रहे थे जिसमें महिलाएं भी झांज और पुरुष अपने हाथ मदार का ताल लगाते हुए डंडा नाच घर घर जाकर कर रहे थे हर घर में रंगों के त्यौहार को लेकर खुशियों का माहौल था गांव में शांतिपूर्ण और हर्ष उल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया गया।
यशोदा यादव विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़
टिप्पणियाँ