सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खरसिया का बदला रूप: नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के नेतृत्व में हुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शानदार कायाकल्प, हर तरफ हो रही सराहना







खरसिया। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही नगर के विकास कार्यों में तेजी देखने को मिल रही है। उनके नेतृत्व में खरसिया का स्वरूप लगातार बदल रहा है और कई स्थानों का कायाकल्प कर उन्हें आकर्षक और उपयोगी बनाया गया है।




इसी कड़ी में शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का ऐसा शानदार विकास किया गया है कि जो स्थान पहले खंडहर जैसा दिखाई देता था, आज वह किसी अशोक वाटिका से कम नहीं लगता। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने स्वयं खड़े होकर इस पूरे कार्य की निगरानी की और हर छोटी-बड़ी सुविधा का विशेष ध्यान रखा




स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अब लोगों के लिए मॉर्निंग वॉक के लिए अच्छी सड़क, जिम की सुविधा, बैडमिंटन खेलने की व्यवस्था, योग के लिए स्थान, बच्चों के मनोरंजन के साधन और सुंदर हरा-भरा बगीचा तैयार किया गया है। यहां आने वाले लोगों को साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और खुला वातावरण मिलने से काफी खुशी हो रही है।




केवल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ही नहीं, बल्कि खरसिया में अन्य स्थानों पर भी विकास कार्य तेजी से किए गए हैं। शहर में बनाई गई चौपाटी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है, जहां शाम के समय परिवार के साथ लोग बैठकर आनंद ले रहे हैं।




नगरवासियों का कहना है कि कमल गर्ग जैसे मेहनती और सक्रिय जनप्रतिनिधि कम ही देखने को मिलते हैं, जो खुद मौके पर खड़े होकर काम करवाते हैं। उनके कार्यों की चर्चा पूरे खरसिया क्षेत्र में हो रही है और लोग खुले दिल से उनकी सराहना कर रहे हैं।



नगर के लोगों का मानना है कि यदि इसी तरह विकास कार्य चलते रहे तो आने वाले समय में खरसिया नगर एक सुंदर और आदर्श नगर के रूप में पहचाना जाएगा।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

  10 मार्च, रायगढ़। महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में तमनार पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गांव का एक युवक महिला को ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे प्रताड़ित होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।          जानकारी के अनुसार थाना तमनार में मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की जा रही थी। मृतिका (उम्र 26 वर्ष) निवासी ग्राम सेमीजोर ने दिनांक 6 फरवरी की दोपहर अपने रसोई कमरे की मेन पाटी में गमछा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी*। घटना के बाद परिजनों ने महिला को जीवित समझकर फोर्टिस अस्पताल उर्जानगर तमनार लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तमनार पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही, घटनास्थल निरीक्षण तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।       मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने पुलिस को मृतिका द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट तथा मोबाइल में सुरक्षित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग प्र...

खरसिया तहसील परिसर में मचा हड़कंप: चलित शौचालय वाहन में भीषण आग, SDM प्रवीण तिवारी ने दौड़कर संभाला मोर्चा, फायर ब्रिगेड से पाया गया काबू

खरसिया :- 14 मार्च की दोपहर लगभग 12:30 से 1 बजे के बीच उस समय तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जब तहसील भवन के पीछे की ओर अचानक काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। धुआं देखते ही तहसील परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी खरसिया एस.डी.एम. प्रवीण तिवारी को मिली, वे तुरंत अपने कार्यालय से निकलकर मौके की ओर दौड़े। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि तहसील के पीछे कृषि विभाग के सामने कई दिनों से खड़ी चलित शौचालय की गाड़ी में भीषण आग लग गई थी और आग तेजी से फैल रही थी। स्थिति को गंभीर देखते हुए एसडीएम प्रवीण तिवारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए JSW कंपनी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाई, जिसके पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एसडीएम प्रवीण तिवारी ने मौके पर पहुंचकर खुद स्थिति संभाली,...

अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, कार में स्क्रैप ले जा रहे आरोपी को खरसिया पुलिस ने पकड़ा

10 मार्च /चौकी खरसिया पुलिस ने सटीक मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए मारुति फ्रोंक्स कार में अवैध स्क्रैप परिवहन कर रहे खरसिया निवासी राजू अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।            प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 8 मार्च की शाम चौकी खरसिया को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध लोहे का स्क्रैप परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने स्टाफ को संदिग्ध वाहन पर निगाह रखते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी दौरान पुलिस टीम ने ठाकुरदिया से मौहापाली मालधक्का रोड पर संदिग्ध *मारुति फ्रोंक्स कार क्रमांक CG 13 BB 2808* को रोककर जांच की। वाहन की तलाशी लेने पर कार के भीतर अवैध लोहे का स्क्रैप बरामद हुआ।                    कार चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजू अग्रवाल पिता स्व. प्रेमचंद्र अग्रवाल उम्र 47 वर्ष निवासी छपरीगंज खरसिया बताया। आरोपी से स्क्रैप परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। स्क्रैप सामान चोरी का होने की आशं...