छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन जिला रायगढ़ पदाधिकारी द्वारा हेलो सिस्टर अभियान मे अवसर प्रदान करने की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भेंट मुलाकात किये
दिनांक 16 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन चौहान और प्रदेश महासचिव आत्माराम साव के मार्गदर्शन से जिला प्रभारी प्रताप सिंह और जिला अध्यक्ष ग्रामीण यशोदा यादव अपने संगठन के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारीयो के साथ मिलकर रायगढ़ एसपी शशि मोहन जी से सौजन्य भेंट मुलाकात किए साथ ही पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे मुहिम हेलो सिस्टर अभियान से छत्तीसगढ़ मानव अधिकार संस्था बहुत प्रभावित हुआ यह अभियान निश्चित ही महिला वर्ग के हित में है क्योंकि नशे के कारण अपराध बहुत ज्यादा बढ़ गया है और यह हेलो सिस्टर अभियान सराहनीय कार्य है इसलिए छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जे जे एफ के कार्यकर्ताओं को सहयोग के लिए अवसर प्रदान करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस विषय में जिला अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा द्वारा चर्चा किया गया ताकि पुलिस का सहयोग कर समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा, बलात्कार जैसे अपराधो को रोका जा सके नशे के विरुद्ध, बच्चों , बुजुर्गों, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पीड़ितों को न्याय दिलाना विधिक साक्षरता ,एवं हर क्षेत्र में मानव अधिकार के कार्य करता सहयोगी के रूप में कार्य करते हैं और हेलो सिस्टर अभियान में अवसर मिलने पर भी अपना सहयोग देकर कार्य करना चाहते हैं
एसपी कार्यालय पहुंचे पदाधिकारी
नगर उपाध्यक्ष रायगढ़ गोपी चंद बंजारे
ललैलूंगा ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र महंत
खरसिया ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष शंभू डनसेना
खरसिया ब्लॉक संयोजक गजेंद्र महंत
विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़ यशोदा यादव
टिप्पणियाँ