सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा


संवाद दाता रामकुमार प्रजापति संभाग ब्यूरो चिप 
Iबरौल । पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेजेस बत्रा में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना था। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर संसदीय कार्यप्रणाली का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
युवा संसद एक ऐसा अनुकरणीय (मॉक) संसदीय मंच है, जहां युवा छात्र वास्तविक संसद की कार्यप्रणाली जैसे प्रश्नकाल, बहस, चर्चा और कानून निर्माण की प्रक्रिया का अभ्यास करते हैं। इसके माध्यम से युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता तथा आत्मविश्वास का विकास किया जाता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें सही दिशा देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।
अतिथियों ने कहा कि युवा संसद युवाओं को यह समझने का अवसर देती है कि लोकतंत्र में बहस और संवाद के माध्यम से किस प्रकार महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं। इससे विद्यार्थियों को देश की संसदीय व्यवस्था को नजदीक से समझने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पहचानने की प्रेरणा मिलती है।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत करते हुए संसदीय शैली में बहस की। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, तर्कशक्ति और प्रस्तुतीकरण की सराहना उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना और उनकी छिपी प्रतिभा को सामने लाना है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा सहायक श्री रविंद्र सिंह, अधिकारी श्रीमती आभा त्रिकी, नोडल अधिकारी श्री नसीम अंसारी, प्राचार्य श्री गोवर्धन सिंह मास्टर ट्रेनर, अधिकारी श्रीमती फातिमा सोगरा, श्री अमजद अली, सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

  10 मार्च, रायगढ़। महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में तमनार पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गांव का एक युवक महिला को ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे प्रताड़ित होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।          जानकारी के अनुसार थाना तमनार में मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की जा रही थी। मृतिका (उम्र 26 वर्ष) निवासी ग्राम सेमीजोर ने दिनांक 6 फरवरी की दोपहर अपने रसोई कमरे की मेन पाटी में गमछा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी*। घटना के बाद परिजनों ने महिला को जीवित समझकर फोर्टिस अस्पताल उर्जानगर तमनार लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तमनार पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही, घटनास्थल निरीक्षण तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।       मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने पुलिस को मृतिका द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट तथा मोबाइल में सुरक्षित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग प्र...

खरसिया तहसील परिसर में मचा हड़कंप: चलित शौचालय वाहन में भीषण आग, SDM प्रवीण तिवारी ने दौड़कर संभाला मोर्चा, फायर ब्रिगेड से पाया गया काबू

खरसिया :- 14 मार्च की दोपहर लगभग 12:30 से 1 बजे के बीच उस समय तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जब तहसील भवन के पीछे की ओर अचानक काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। धुआं देखते ही तहसील परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी खरसिया एस.डी.एम. प्रवीण तिवारी को मिली, वे तुरंत अपने कार्यालय से निकलकर मौके की ओर दौड़े। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि तहसील के पीछे कृषि विभाग के सामने कई दिनों से खड़ी चलित शौचालय की गाड़ी में भीषण आग लग गई थी और आग तेजी से फैल रही थी। स्थिति को गंभीर देखते हुए एसडीएम प्रवीण तिवारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए JSW कंपनी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाई, जिसके पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एसडीएम प्रवीण तिवारी ने मौके पर पहुंचकर खुद स्थिति संभाली,...

अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, कार में स्क्रैप ले जा रहे आरोपी को खरसिया पुलिस ने पकड़ा

10 मार्च /चौकी खरसिया पुलिस ने सटीक मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए मारुति फ्रोंक्स कार में अवैध स्क्रैप परिवहन कर रहे खरसिया निवासी राजू अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।            प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 8 मार्च की शाम चौकी खरसिया को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध लोहे का स्क्रैप परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने स्टाफ को संदिग्ध वाहन पर निगाह रखते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी दौरान पुलिस टीम ने ठाकुरदिया से मौहापाली मालधक्का रोड पर संदिग्ध *मारुति फ्रोंक्स कार क्रमांक CG 13 BB 2808* को रोककर जांच की। वाहन की तलाशी लेने पर कार के भीतर अवैध लोहे का स्क्रैप बरामद हुआ।                    कार चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजू अग्रवाल पिता स्व. प्रेमचंद्र अग्रवाल उम्र 47 वर्ष निवासी छपरीगंज खरसिया बताया। आरोपी से स्क्रैप परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। स्क्रैप सामान चोरी का होने की आशं...