सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को अंतागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर
                           
जिला उ0ब0कांकेर   
 दिनांक 23.03.2026  

 नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी  को अंतागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार*। 
 आरोपी को दीगर राज्य कर्नाटक से थाना अंतागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
 थाना अंतागढ़ पुलिस की कार्यवाही।

गिरफ्तार आरोपीयों का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:-
 मनसाय पुड़ो उर्फ़ समीर पितारायदेर  पुड़ो उम्र 23 वर्ष साकिन मंगहुर  थाना बड़गांव जिला उ0ब0कांकेर।* 
थाना अंतागढ़ के अपराध क्रमांक 04/2026 धारा- 64(1), 64(2),(M) भारतीय न्याय संहिता,04, 06  पाक्सो एक्ट।*

मामले का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 22.01.2026 को थाना अंतागढ़ में  प्रार्थी  द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी द्वारा उसकी नाबालिक बेटी के साथ जबरदस्ती बहला फुसलाकर शारीरिक  सम्बन्ध बनाया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 04/2026 धारा- 64(1), 64(2),(M) भारतीय न्याय संहिता,04, 06  पाक्सो एक्ट कायम किया गया ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए निखिल अशोक राखेचा, (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में आशीष बंछोर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ मार्गदर्शन में, शुभम तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ के पर्यवेक्षण में तथा साइबर नोडल एएसपी दिनेश कुमार सिन्हा एवं डीएसपी गिरिजा शंकर साव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई।तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपी का पता दीगर राज्य कर्नाटक मे होना ज्ञात हुआ, जिस पर पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया*।
आरोपी मनसाय पुड़ो उर्फ़ समीर पिता रायदेर  पुड़ो उम्र 23 वर्ष साकिन मंगहुर  थाना बड़गांव जिला उ0ब0कांकेर द्वारा नाबालिक पीड़िता को दबाव पूर्वक धमकी देकर स्वयं को बचाने के लिए अन्य किसी व्यक्ति का नाम अपराध में फँसाने का प्रयास किया गया।
आरोपी को दिनांक 22.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भानुप्रतापपुर  में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।*

पुलिस टीम का विवरण:-
 निरीक्षक रमेश जायसवाल थाना प्रभारी अंतागढ़, उप निरीक्षक हेमलता परिहार, सउनि कंवल ठाकुर
C रोशन नेताम ;सायबर से आरक्षक प्रणय यादव   ;
कोतवाली कांकेर  से प्रधान आरक्षक मोहरू राम नेताम। 
कांकेर पुलिस की अपील:-
कांकेर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु निरंतर पेट्रोलिंग एवं जागरूकता अभियान जारी है। किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नं. 94791-55125 पर सूचना दें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई

    25 मार्च, रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।          प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को स्थानीय युवती (उम्र 29 वर्ष) द्वारा महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू निवासी सरिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरी सहमी युवती ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी युवती को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां भी उसने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।          युवती द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः दिनांक 05 मार्च 2026 को सरिया बुलाकर बाजार चौक में...

लैलूंगा के घटगांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़!

 लैलूंगा के घटगांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़!  संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का काला खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमनार में हुई बड़ी कार्रवाई की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अफीम की अवैध फसल मिलने से पूरे प्रशासनिक तंत्र में सनसनी फैल गई है। लगातार सामने आ रहे मामलों ने यह साफ कर दिया है कि जिले में कहीं न कहीं संगठित स्तर पर मादक पदार्थों की खेती का नेटवर्क सक्रिय है। सूत्रों के अनुसार घटगांव ग्राम के कम से कम तीन अलग-अलग खेतों में अफीम की फसल लहलहाती पाई गई है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले का खुलासा प्रशासनिक टीम ने नहीं, बल्कि भाजपा नेता रवि भगत ने किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस अवैध खेती का पर्दाफाश किया, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया। गौरतलब है कि महज तीन दिन पहले ही तमनार थाना क्षेत्र के आमघाट में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पकड़ी गई थी। अब घटगांव में फिर से वही तस्वीर सामने आना प्र...