स्व सहायता समूह की महिलाओं को मासिक बैठक के लिए मिला अस्थायी भवन
संवाद दाता रामकुमार प्रजापति संभाग ब्यूरो चिप
स्व सहायता समूह इंदिरा गांधी महिला क्लस्टर संगठन सलका, जनपद पंचायत भैयाथान की महिलाओं को लंबे समय से मासिक बैठक के लिए भवन नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बैठक के लिए उन्हें कभी पेड़ के नीचे तो कभी किसी के घर में इकट्ठा होना पड़ता था। क्लस्टर सलका के अंतर्गत 18 पंचायतों की महिलाएं सीएलएफ की बैठकों में शामिल होती हैं, जिससे बैठक के लिए उचित स्थान न होने से उनकी गतिविधियों और आपसी चर्चा पर असर पड़ रहा था।
इस समस्या की जानकारी महिलाओं ने जनपद पंचायत भैयाथान के सीईओ विनय गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह, सरपंच सलका शिव कुमार, सरपंच अघिना अमोद मिंज, उप सरपंच केवटाली अनुराग सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका-अघिना के प्राचार्य मोतीलाल राजवाड़े से चर्चा की। इसके बाद विद्यालय में खाली पड़े अतिरिक्त कक्ष को स्व सहायता समूह की महिलाओं को अस्थायी रूप से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
प्राचार्य मोतीलाल राजवाड़े ने महिलाओं की समस्या सुनते हुए बैठक व्यवस्था न होने पर अफसोस जताया और तत्काल अतिरिक्त कक्ष की चाबी महिलाओं को सौंप दी। भवन मिलने से अब महिलाएं नियमित रूप से बैठक कर सकेंगी, अपने अनुभव साझा कर सकेंगी और समूह की गतिविधियों की बेहतर योजना बना पाएंगी।
स्व सहायता समूह की महिलाओं ने स्कूल प्रबंधन, जनपद पंचायत भैयाथान के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया है। भवन मिलने से महिलाओं में खुशी का माहौल है।
बैठक में फुलवती एक्का, रेशमा परवीन, काजल, शोभा, आशा, अनिशा, योगेश्वरी, कौशिल्या, फुलमती, चंद्रमणी, बसंती, अनिता, प्रभा, सूरजकुमारी, गायत्री, सोनिया, रुपवती, सुखमनिया, ईशुमिला सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
टिप्पणियाँ